आसिम रियाज ने किसे दिया ये ख़ास तोहफा और किसे दिया माँ का दर्जा ?
बिग बॉस 13 से प्रसिद्धि पाने वाले आसिम रियाज़ एक बेहतरीन मॉडल-अभिनेता है, जिन्होंने शो में फर्स्ट रनर अप का स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि को कुछ ही दिन हुए थे कि उन्होंने करियर में मील का पत्थर साबित होने वाले बिग बॉस- "सुल्तानी अखाडा पदक" को संगीता भाटिया और Toabh को गिफ़्ट कर दिया। आसिम को सफलता की इस ऊंचाइयों तक पहुंचाने में संगीता और उनकी टीम का खासा बड़ा हाथ है। जिसके लिए उन्होंने प्यारा-सा सन्देश संगीता के लिया दिया "यह पदक आपके लिए है, मेरे मॉडलिंग असाइनमेंट और मेरा कैरियर आपका है।
मैं आज जो कुछ भी हूँ उसके पीछे टीम की वास्तव में कड़ी मेहनत है। Toabh ने मुझे अपने से बेहतर पहचाना और हमेशा मुझे प्रोत्साहित किया। मैं सब कुछ के लिए दिल से आपका आभारी हूं। "आसिम ने संगीता को अपनी "माँ" का दर्जा दिया, क्योंकि उन्होंने ही आसिम के करियर को आकार और सही दिशा देने में मदद की।

उन्हें एक शानदार मॉडल के साथ-साथ एक अभूतपूर्व अभिनेता के रूप में तैयार किया। वे अपने करियर की उपलब्धियों के साथ-साथ जीवन में अपनी वृद्धि के लिए भी संगीता के तहे दिल से शुक्रगुज़ार है।
बिग बॉस 13 में आसिम का प्रदर्शन शानदार था, वह सही मायनों में पदक के हकदार थे। आसिम का बिग बॉस १३ में सफर काफी रोमांचक रहा ,जो सभी के लिए प्रेरणा बन सकता है।
जब हम किसी एक्टर या मॉडल को दूर से देखते है, तब हम उसके चका-चौंध और ग्लैमर को देखकर अभिभूत हो जाते, लेकिन हम यह कभी नहीं सोचते कि उस व्यक्ति को यहाँ तक पहुंचाने के लिए कितने लोगों की मेहनत लगी है। कितने लोग होते है जो लगातार दिन -रात एक साधारण से व्यक्ति को स्टार बनाने में लगे हुए होते है।
Toabh, भारत की मशहूर सेलेब्रिटी मैनेजमेंट ऐजेन्सी है, जो किसी की प्रतिभा को सही दिशा देने का काम करती है। इस बारे में संगीता भाटिया ने बताया "हम एक दशक से अधिक समय से मॉडल के लिए टेलेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।
इस अवधि के दौरान, हमने फैशन इंडस्ट्री को सफलतापूर्वक कुछ बेहतरीन मॉडल दिए हैं, जो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित एजेंसियों के चेहरे बने, और साथ ही कुछ बेहतरीन अभिनेताओं और अभिनेत्रियों भी उभर कर सामने आए।
"आगे वे कहती है कि "आज, फैशन जगत में भारतीय चेहरों को पहचाना जा पा रहा है और हम लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं।नए चेहरों से लेकर स्थापित लोगों तक, हम जुनून और उस दिशा में बढ़ने की चाह को एक आधार के रूप में लेकर पूरी तरह से मेहनत करते है।
"Toabh एजेंसी ने कई बेहतरीन प्रतिभाओं को तैयार किया है। जिसमें से कुछ नाम Disha Paatni, Nora Fatehi, Warina Hussain, Sapna Pabbi, Ehan Bhatt, Asim Riaz है। इसके साथ, अभी वे जैकलिन फर्नांडीज, प्रभु देवा, सूरज पंचोली, शर्ली सेतिया, टोनी ल्यूक और कई और प्रतिभाओं का मैनेजमेंट देख रहे है।


Click it and Unblock the Notifications
