कौन जीतेगा 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' की ट्रॉफी, किसका टूटेगा सपना, जानिए 5 फाइनलिस्ट के बारें में खास बातें

Bigg Boss OTT 2: दर्शकों का पसंदीदा रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 इस वक्त हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। शो को उनके 5 फाइनलिस्ट एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे और पूजा भट्ट मिल गए हैं। आज बिग बॉस ओटीटी 2 का फिनाले होने वाले है ऐसे में दर्शकों को शो के विनर के नाम का इंतजार है। सोशल मीडिया पर विनर के नाम पर एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान को लेकर ट्रेंड चल रहा है। देखना होगा आज किसको ट्रॉफी मिलेगी और किसका सपना टूट जाएगा।
पूजा भट्ट-
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के फाइनलिस्ट में पूजा भट्ट हैं। पूजा भट्ट शो में शुरु से ही काफी दमदार खिलाड़ी रही हैं और हमेशा चर्चा में भी बनी रही हैं। पूजा भट्ट को लेकर दर्शकों के बीच भी काफी उत्साह है। बिग बॉस 11 फेम एक्टर पुनीश बिग बॉस के बहुत बड़े फैन हैं। वो हर सीजन फॉलो कर करते हैं, वो बिग बॉस ओटीटी 2 को भी फॉलो कर रहे हैं और वो पूजा भट्ट को सपोर्ट कर रहे हैं। गौरतलब है कि पूजा भट्ट एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और उन्होंने सिनेमाजगत को कई सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं।
एल्विश यादव-
एल्विश यादव बिग बॉस के घर में वाइल्डकार्ड एंट्री के तौर पर आए थे लेकिन उन्होंने हर तरफ अपना जलवा कायम कर रखा है। विनर की रेस में एल्विश यादव का नाम सबसे आगे आ रहा है। फैंस जमकर एल्विश को सपोर्ट कर रहे हैं और उनको लेकर शो के बाहर काफी उत्साहित हैं। बता दे एल्विश यादव एक फेमस यूट्यूबर है, अपने वीडियोज और फोटोज के चलते वह फैंस के बीच हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं।
मनीषा रानी-
मनीषा रानी सीजन टॉप 5 में अपनी जगह बना चुकी है। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा क्रेज अभिषेक, मनीषा और एल्विश के लिए देखने को मिल रहा हैं। मनीषा रानी अपने शानदार तरीके से दर्शकों का मनोरंजन करती रही हैं और मनीषा रानी के फैंस उनको काफी पसंद करते हैं इसीलिए ऐसा लग रहा है कि इस बार मनीषा रानी जीत सकती है। आपको बता दे मनीषा रानी एक भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और डांसर हैं। उन्हें इंस्टाग्राम और अपने यूट्यूब चैनल जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहचान मिली है।
बेबिका धुर्वे-
बेबिका धुर्वे पूरे सीजन चर्चा का विषय रही हैं, उन्होंने अपनी नकारात्मक और सकारात्मक दोनों साइड दर्शकों को दिखाई हैं। फिलहाल तो ग्रैंड फिनाले के कुछ घंटे पहले ही बेबिका धुर्वे सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। बेबिका धुर्वे मुंबई की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, मॉडल और अभिनेत्री हैं।
अभिषेक मल्हान-
बिग बॉस ओटीटी 2 में विनर के तौर पर दर्शक अभिषेक मल्हान का नाम सबसे आगे है। अभिषेक मल्हान एक फेमस यूट्यूबर है और उनके 7.43 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स है हालांकि उनके चाहने वालों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। सूत्रों की मानें तो उनकी नेटवर्थ 2 करोड़ के आस-पास बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए फुकरा इंसान कथित तौर पर हर हफ्ते 30,000 रुपये चार्ज कर रहे है। दर्शकों के बीच में अभिषेक को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है।
बिग बॉस ओटीटी 2 में एल्विश याद 50 फीसदी के साथ पहले नंबर पर, अभिषेक मल्हान 32 फीसदी वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं मनीषा रानी को 15 फीसदी वोट मिले, बेबिका धुर्वे 10 फीसदी वोटों के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि पूजा भट्ट 5 फीसदी वोटों के साथ आखिरी स्थान पर हैं।


Click it and Unblock the Notifications
