Shhh: कीथ हुए OUT...तो क्या ये हैं बिग बॉस 9 के विनर!
[टेलीविजन] कलर्स के बहु-चर्चित शो बिग-बॉस सीजन 9 के फिनाले में अब सिर्फ तीन दिन ही बचे हैं। इसी के साथ शो से हो गयी एक और मजबूत प्रतिभागी की विदाई। जी हां कीथ सिकेरा शो से बेघर हो चुके हैं साथ ही शो में बचे हैं चार प्रतिभागी,जिसमे से एक के सिर सजेगा बिग-बॉस सीजन 9 के विजेता का ताज।
हालांकि कीथ का घर से बेघर होना दर्शकों के लिए बेहद शॉकिंग होगा, क्योँ कि अब तक सभी घरवाले कीथ को जीत का प्रबल दावेदार मान रहे थे। कुछ इसी तरह शो की मजबूत प्रतिभागी प्रिया मालिक एलीमिनेट हुई थीं।
शो में बीते हफ्ते बिग-बॉस के एक्स प्रतिभागी इमाम सिद्द्की नजर आये थे, जिन्हें शो का दूसरा फाइनलिस्ट चुनना था। इमाम ने प्रिया को चुना लेकिन वह शो से एलिमीनेट हो चुकी हैं। हालांकि यह दर्शकों के लिए एक झटका था, क्योँ कि प्रिया एक बेहद ही मजबूत प्रतिभागी थी।
[बिग-बॉस के घर में सनी लियोन करेंगीं रोम-रोम रोमांटिक]
फिलहाल शो में बचे हैं पांच फाइनलिस्ट मंदाना करीमी, रोशेल राव,ऋषभ सिन्हा और प्रिंस नरूला। जिनमे मंदाना,कीथ, प्रिंस जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहें हैं। आइये स्लाइड्स में जानते हैं किसके क्या चांसेज हैं विजेता
[बिग बॉस 9: अपनों ने ही उड़ा दी सलमान के शो की धज्जियां]


Click it and Unblock the Notifications