Bigg Boss OTT 3 को Salman Khan नहीं करेंगे होस्ट, शो के मेकर्स ने लगाया इन एक्टर्स पर दांव

Bigg Boss OTT 3 Update: बिग बॉस ओटीटी 2 एक जबरदस्त हिट साबित हुआ और बिग बॉस ओटीटी 3 से भी यही उम्मीद है। हमने पहले बताया था कि ऑल-डिजिटल रियलिटी शो के तीसरे सीजन का प्री-प्रोडक्शन चल रहा है। हाल ही में खुलासा हुआ है कि सलमान खान शायद इस शो को होस्ट नहीं करेंगे।
एक सूत्र ने खुलासा किया की कि सलमान को डेट की समस्या का सामना करना पड़ रहा है और इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि वह शो का हिस्सा नहीं बनेंगे। तो अगर सलमान खान नहीं तो फिर कौन? बिग बॉस ओटीटी 3 को कौन होस्ट करेगा? रिपोर्ट्स इस बात की पुष्टि करती हैं कि अब तक 3 बॉलीवुड सेलेब्स को शो होस्ट करने के लिए अप्रोच किया जा चुका है। आइए देखें कि वे कौन हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान को डेट्स की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मेकर्स अपने ऑप्शन तलाश रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट है कि बिग बॉस ओटीटी 3 के निर्माताओं ने शो की मेजबानी की स्थिति संभालने के लिए कई बॉलीवुड हस्तियों से संपर्क किया है। जिन सेलेब्स से मेकर्स द्वारा संपर्क करने की बात सामने आई है वो हैं- संजय दत्त, अनिल कपूर और कारा जौहर।
एक सूत्र ने बताया, "सलमान खान को डेट की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि, निर्माता उन्हें अपने साथ लेने के इच्छुक हैं। अगर खान का शेड्यूल काम नहीं करता है, तो निर्माताओं ने मेजबानी के लिए संजय दत्त, अनिल कपूर और करण जौहर से संपर्क किया है। अब तक बिग बॉस ओटीटी 3 का होस्ट फाइनल नहीं हुआ है।
अटकलों से पता चलता है कि बिग बॉस ओटीटी 3 की पहली प्रतियोगी पंजाबी एक्ट्रेस डेलबार आर्य हैं। हालांकि, एक्ट्रेस और मेकर्स ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है। आपको बता दें, डेलबर एक पंजाबी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने म्यूजिक वीडियो के माध्यम से प्रसिद्धि हासिल की।


Click it and Unblock the Notifications