..................... Who will get the crown of winner of Bigg Boss 16 between Priyanka and Shiv know the update - Hindi Filmibeat

बिग बॉस 16 का विनर का ताज प्रियंका और शिव में से किसको मिलेगा, जानिए अपडेट

biggboss

रियालिटी शो बिग बॉस 16 में कौन विनर होगा यह तो वक्त ही बताएगा परंतु हम इतना बता सकते है कि प्रियंका और शिव जो कि शो के विनर के रुप में सबके सामने आ रहे हैं उनको लेकर फैंस क्या चाहते हैं। दोनों की शो में शुरु से ही अच्छा खेल रहे हैं और दोनों को फैंस का सपोर्ट भी मिल रहा है। यहां तक सोशल मीडिया पर दोनों आए दिन ट्रेंड भी हो रहे हैं।

इस वक्त शो में फिनाले वीक चल रहा है और शो में बहुत कुछ दिलचस्प देखने को मिल रहा है। नए नए टास्क के साथ खुब सारा मस्ती मजाक भी शो में देखने को मिल रहा। हाल ही में निमृत और सुंबुल भी शो से बाहर हो गई हैं। अब शो में पांच फाइनलिस्ट शिव, प्रियंका, अर्चना, शालिन और एमसी स्टैन हैं।

हाल ही में बिग बॉस ने घर में कुछ ऑडियन्स को बुलाकर लाइव वोटिंग करवाई गई है। इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स को एक-एक जानवर के नाम का चुनाव चिन्ह दिया गया। इसी पर ऑडियन्स को वोट करना था। चुनाव चिन्ह के इसी कनेक्शन को लोग बिग बॉस विनर के नाम से जोड़ कर देख रहे हैं। जो कि काफी दिलचस्प मोड़ पर आ गया है।

इस सबके बीच में खास बात यह है कि इस दौरान शिव को धोड़े का चिन्ह दिया गया और इस बार की ट्रॉफी भी इसी आकार की है, तो कायस तो शिव के विनर होने के लगाए जा रहे हैं। इससे शिव के फैंस के बीच खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

वहीं दूसरी तरफ देखा जाए प्रियंका की फैन फ्लॉइंग बहुत है तो सोशल मीडिया पर बहुत सारा फैंस का सपोर्ट प्रियंका को मिल रहा है और हर कोई चाहता है प्रियंका इस सीजन की विनर बने। जाहिर है प्रियंका का भी खेल काफी अच्छा रहा है पूरे टाइम घर में। तो अब कुछ ही दिनों में पता चलेगा कि प्रियंका कहां पहुंचती है।

खैर आपको बता दे कि बिग बॉस 16 का फिनाले 12 फरवरी को होगा। बिग बॉस के फाइनल में सिर्फ 3 लोग ही पहुंचते हैं, ऐसे में देखना होगा कि इस वीक कौन जाएगा और कौन टॉप 3 में पहुंचेगा और विनर की ट्रॉफी कौन जीतेगा।

Read more about: bigboss16
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X