"कौन बनेगा म्यूज़िक का अगला बादशाह? ‘Melbat Vibe On’ पहुंचा ग्रैंड फिनाले में"

एक रोमांचक सफर के बाद, जिसमें संगीत मुकाबले, मेंटरशिप और जज़्बातों की भरमार रही, Prinday का अनोखा रियलिटी शो "Melbat Vibe On" अब अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है। यह शो हिप-हॉप, रैप और बीटबॉक्स जैसी शैलियों को अपनाकर देशभर की नई आवाज़ों को मंच देने वाला एक खूबसूरत प्रयास रहा है।
"Melbat Vibe On" ने न सिर्फ़ संगीत को तराशने को नई दिशा दी है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सही मार्गदर्शन और मंच मिलने पर असली टैलेंट कहां तक पहुँच सकता है। इस शो ने असली, ग्राउंड लेवल कलाकारों को नेशनल स्टार्स में बदल दिया है।
अब जब फिनाले बेहद करीब है, तो मंच पूरी तरह से तैयार है, जहाँ मन, साहेब, उदयबीर, जीडी सामा, शॉन बैनी, प्रथम, असॉल्टਿड एआर, ओजी स्लेयर, नैना, दिलअमृत, सनक, आरटीएक्स, सैम कॉम, सुख्खा, आईशरण, प्रभात, और दिल जैसे टॉप फाइनलिस्ट अपना पूरा हुनर दिखाने वाले हैं।
"Melbat Vibe On" के हर कलाकार के पास एक अनोखी कहानी, खास आवाज़ और अलग अंदाज़ है, जिसने पूरे भारत के दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब जब ग्रैंड फिनाले का मंच सज चुका है, ये फाइनलिस्ट्स अपने जज़्बात, हुनर और जोश के साथ ताज के लिए मुकाबला करेंगे। यह फिनाले न केवल संगीत का उत्सव होगा, बल्कि उन पलों का संगम भी होगा जो दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए बस जाएंगे। डिश टीवी वॉचो इस शो का एक्सक्लूसिव ओटीटी पार्टनर है, जहाँ दर्शक Melbat Vibe On के सभी एपिसोड्स स्ट्रीम कर सकते हैं। पहले बीट से लेकर आखिरी परफॉर्मेंस तक - यह संगीतमय यात्रा अब केवल एक क्लिक की दूरी पर है।
प्रभजोत कौर महंत, Pinday कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर ने उत्साह जताते हुए कहा,
"Melbat Vibe On असली टैलेंट का उत्सव रहा है। इन कलाकारों को बढ़ते हुए देखना एक भावनात्मक और प्रेरणादायक अनुभव रहा है।"
इस शो के बारे में क्रिएटव हेड बलजिंदर एस. महंत ने कहा,
"हमारा मकसद एक ऐसा मंच बनाना था जो ज़मीनी सच्चाई से जुड़ा हो और जहाँ युवाओ को खुलकर बोलने और गाने का मौका मिले। फिनाले अंत नहीं, बल्कि इन कलाकारों की नई शुरुआत है।"
JSL सिंह, रवनीत सिंह और अमित उचाना ने साँझा किया:
"Melbat Vibe On का हिस्सा बनना हम सभी के लिए एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। यह शो सिर्फ़ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उभरते कलाकारों को मंच दे रहा है और भारतीय म्यूज़िक के मायने बदल रहा है। हमने रॉ और अनफ़िल्टर्ड टैलेंट को मंच पर निखरते देखा है, और यही इस शो की असली ताकत है। हर कंटेस्टेंट कुछ खास लेकर आया है- गहराई वाले लिरिक्स, दमदार वोकल्स और स्टेज परफॉर्मेंस का जादू।"
अंडरग्राउंड बार से लेकर नेशनल फेम तक - भारत की सबसे असली आवाज़ें अब मंच पर अपने सुर और कहानी पेश करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











