कौन थीं एक्ट्रेस सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम? 36 की उम्र में घर पर मिली लाश, सदमें में है पूरी इंडस्ट्री
Subhashini Balasubramaniam Death: तमिल टीवी इंडस्ट्री में इस वक्त मातम पसरा हुआ है क्योंकि 36 साल की एक मशहूर एक्ट्रेस का शव संदिग्ध हालत में उनके घर से मिला है। जी हां, हम बात कर रहे हैं पॉपुलर तमिल टीवी एक्ट्रेस सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम की जिनका निधन हो गया है और सुसाइड का आशंका व्यक्त की जा रही है।

इस खबर के सामने आते ही उनके करीबी और फैंस सन्न हैं और किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि इतनी कम उम्र में आखिर सुभाषिनी के साथ ये क्या हुआ। तमिल टीवी शो 'कायल' से अपनी छाप छोड़ने वाली सुभाषिनी वहां किसी पहचान की मोहताज नहीं थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो पारिवारिक कलह के चलते सुभाषिनी ने ये कदम उठाया है और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
कौन थीं सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम?
सूत्रों की मानें तो अभिनेत्री सुभाषिनी इंडिया की नहीं बल्कि श्रीलंकाई मूल की निवासी थीं और वो यहां काम किया करती थीं। चेन्नई के अय्यप्पनथंगल के एक अपार्टमेंट में उनका निवास था।
हालांकि अभी तक उनके निधन के बाद पति का रिएक्शन सामने नहीं आया है। एक बेहतरीन अदाकारा के तौर पर चेन्नई टीवी इंडस्ट्री को झटका लगा है। उनके निधन के बाद की टीवी स्टार्स ने दुख व्यक्त किया है। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को अपने कब्जे में लेने के बाद अधिकारी इससे जुड़े कई तथ्य सामने लाने वाले हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव
सुभाषिनी की छवि एक मस्त मौला इंसान की थी और वो सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहा करती थीं। उन्होने आत्महत्या कर ली है ये बात सभी को काफी चौंका रही है। देखने वाली बात होगी कि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस क्या रिपोर्ट सौंपती है। सोशल मीडिया पर फैंस और साथी सितारे दुख भरे नोट्स साझा कर रहे हैं। इस घटना से इतना तो तय है कि चेन्नई ने एक बेहद टैंलेंटेड स्टार खो दिया।


Click it and Unblock the Notifications















