आखिर कौन है प्रियंका चोपड़ा का 8वां पति, शाहिद या रणबीर!

दरअसल अपनी अदाओं से अच्छे-अच्छों को मारने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने सात पतियों की कातिल होने के कारण चर्चित हैं। अपनी आने वाली फिल्म 'सात खून माफ' के प्रमोशन के लिए प्रियंका इस समय कई टीवी शो में दिखायी पड़ रही है।
पढ़े : पतियों ने ही तो बनाया प्रिंयका को कातिल हसीना
सोमवार को वो सोनी के बहुचर्चित डांस रियलिटी शो ' झलक दिखला जा' में नजर आयीं। जहां उन्होंने अपनी लाईफ के एक सच को सबके सामने उजागर कर दिया। हुआ यूं कि उस दिन प्रेम दिवस यानी कि वेलेंनटाइन डे था इसलिए हर कोई इजहारे मोहब्बत कर रहा था। इसलिए शो के प्रतिभागी अपने अपने अंदाज में प्रियंका को प्रपोज करने में लगे थे। हर कोरियोग्राफर ने अपने अंदाज में देसी गर्ल से इजहारे मुहब्ब्त किया।
लेकिन कोई भी प्रियंका को इंप्रेस नहीं कर पाया। प्रियंका ने कह दिया ये सभी उनके सात पतियों की तरह बेकार है। इसलिए वो इन सबका खून कर देंगी। फिर सभी ने अपनी-अपनी लाजवाब प्रस्तुति दी। जिसमें याना गु्प्ता के कोरियोग्राफर सलमान, प्रियंका पर अपना असर छोड़ने में कामयाब हो गये, जिससे अंत में प्रियंका को कहना ही पड़ा कि सलमान के अंदर वो सभी गुण हैं जो उनके आठंवे पति में होना चाहिए।
और इस बात का वादा करती हैं कि वो अपने इस नंबर के पति का खून भी नहीं करेंगी। आपको बता दें कि विशाल भारद्वाज की आने वाली फिल्म सात खून माफ में प्रियंका लीड रोल में हैं। इस में वो ऐसे किरदार में जो उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर सात शादियां करती है और अपने सातों पति का खून कर देती है। प्रियंका की ये फिल्म इस हफ्ते यानी 18 फरवरी को प्रदर्शित हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











