कौन हैं यूट्यूबर Anjali Chauhan? बॉयफ्रेंड कर रहा है ब्लैकमेल, प्राइवेट तस्वीरें लीक करने की दे डाली धमकी!

Who Is Youtuber Anjali Chauhan- प्यार का पहला नाम की भरोसा होता है और अगर कोई ऐसा ही आपके साथ धोखा कर जाए जिससे आप दिल से मोहब्बत करते हैं तो आपको हालत कैसी होगी?
ऐसी ही एक खबर इस वक्त सामने आ रही है जिसमें एक मशहूर यूट्यूबर के बॉयफ्रेंड ने उसकी प्राइवेट तस्वीरें लीक करने की धमकी दी है। कौन है ये मशहूर यूट्यूबर अंजलि चौहान? इस आर्टिकल में हम सबकुछ बताने वाले हैं।
कौन हैं अंजलि चौहान
अंजलि चौहान एक कंटेंट क्रिएटर हैं और सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। टिकटॉक से शुरुआत करने वाली अंजलि इस वक्त यूट्यूब और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपने वीडियोज अपलोड करती हैं और शानदार अभिनय करती हुईं नजर आती हैं।
अंजलि जब शॉर्ट वीडियो शूट करती हैं तो लोग उनकी तुलना माधुरी दीक्षित से करते हैं और लोग कहते हैं कि उनके एक्सप्रेशन धक धर गर्ल से मिलते हैं। अब उनका बॉयफ्रेंड जिसका नाम विक्की शर्मा है, उसको लेकर अंजलि चर्चा में हैं। अंजलि ने दावा किया है कि उनके बॉयफ्रेंड ने धमकी दी है कि वो उनकी प्राइवेट तस्वीरें लीक कर देगा।
दर्ज करवाई एफआईआर
अंजलि चौहान अपने बॉयफ्रेंड विक्की चौहान से काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि वो काफी शातिर है। दोनों का रिलेशनशिप जब बिगड़ा तो कई बातें सामने आईं। हालांकि अब अंजलि ने पुलिस की मदद ली है और इस धमकी को लेकर एफआईआर भी दर्ज करवा दी है।
अंजलि का आरोप है कि रिलेशनशिप के दौरान दोनों के बीच जो बातचीत होती थी उसको विक्की शर्मा ने रिकॉर्ड कर लिया था। अब वो इसी को लेकर ब्लैकमेल करता है और पैसों की मांग करता है। अंजलि ने पुलिस को बताया कि उसने धमकी दी है कि अगर पैसे नहीं दिए तो प्राइवेट तस्वीरें लीक कर देगा।


Click it and Unblock the Notifications