The 50 Premiere: क्या सामने आया 'लायन' का असली नाम? जानिए अंदर की बात और असली पहचान!
The 50-reality show Lion: रियलिटी टीवी की दुनिया में 'The 50' ने लोगों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। इसकी सबसे बड़ी वजह है शो का रहस्यमयी चेहरा- 'द लायन'। आम रियलिटी शोज़ के होस्ट से अलग, द लायन को एक मास्क पहने हुए रहस्यमयी गेम मास्टर के रूप में पेश किया गया है, जो कंटेस्टेंट्स को निर्देश देगा, टास्क सौंपेगा और पूरे खेल की दिशा तय करेगा।

हालांकि, अब तक उसकी असली पहचान को लेकर कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है, जिससे फैंस के बीच कयासों और बहसों का दौर जारी है।
कंटेस्टेंट्स की लिस्ट ने बढ़ाया बज
शो में शामिल 50 सेलेब्रिटीज की लिस्ट भी चर्चा का बड़ा कारण बनी हुई है। इस रियलिटी शो में टीवी, म्यूज़िक, सोशल मीडिया और दूसरे रियलिटी शोज़ से जुड़े जाने-माने चेहरे शामिल हैं। कन्फर्म कंटेस्टेंट्स में करण पटेल, मिस्टर फैज़ू, दिव्या अग्रवाल, उर्वशी ढोलकिया, शाइनी दोशी, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, सिद्धार्थ भारद्वाज जैसे नाम शामिल हैं। इतनी बड़ी और विविध कास्ट के चलते शो की शुरुआत से पहले ही संभावित टकराव और गठजोड़ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
गेमप्ले को लेकर बढ़ी उत्सुकता
फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि द लायन की रहस्यमयी मौजूदगी और इतने बड़े कंटेस्टेंट ग्रुप की वजह से शो में सीधे-साधे एलिमिनेशन के बजाय ट्विस्ट और माइंड गेम्स देखने को मिलेंगे। बड़े नाम, साइकोलॉजिकल गेमप्ले और स्ट्रैटेजिक टास्क्स के कॉम्बिनेशन ने शो को लेकर एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। यही वजह है कि 'The 50', 2026 के सबसे ज्यादा चर्चित नए रियलिटी शोज में से एक बन गया है।
क्या कभी सामने आएगा 'द लायन' का चेहरा?
सोशल मीडिया पर शो को लेकर चर्चाएं इतनी तेज रहीं कि शुरुआत में एल्विश यादव, शाहरुख खान और अभिषेक मल्हान जैसे नाम भी द लायन के रूप में सामने आने लगे। हालांकि, अभिषेक मल्हान ने खुद साफ किया कि वह द लायन नहीं हैं। बाकी बड़े नामों को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।
दिलचस्प बात यह है कि 'The 50', फ्रेंच रियलिटी शो Les Cinquante से इंस्पायर्ड है और इसकी झलक Squid Game जैसी भी महसूस होती है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है 'द लायन' का चेहरा कभी भी रिवील न किया जाए। आपको बता दें, लायन का कैरेक्टर ठीक वैसा ही है, जैसा बिग बॉस का है।
The 50: कहां और कब देखें?
The 50 को आप JioHotstar पर रात 9 बजे और Colors TV पर रात 10:30 बजे देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications