कौन है तान्या मित्तल का एक्स बॉयफ्रेंड? Bigg Boss 19 प्रतियोगी कि बताया 'फेक'

Tanya Mittal Ex-Boyfriend- तान्या मित्तल इस वक्त बिग बॉस में हैं और काफी चर्चा में रहती हैं। घर में जाने से पहले वो विवादों में रही हैं और महाकुंभ में भगदड़ को लेकर उनके बयान ने बवाल काटा था। बता दें कि वो खुद को काफी रईस दिखाती हैं और करीब 150 बॉडीगार्ड्स का जिक्र करती हैं।
घर में भी उनकी काफी कम लोगों को बन रही है और सभी फेक कह रहे हैं। लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उनको लेकर एक बयान दिया है। बता दें कि तान्या मित्तल को लेकर कई तरह के बयान आते रहते हैं।
फेक है तान्या
तान्या मित्तल के एक्स बॉयफ्रेंड का नाम बलराज सिंह है जो कि काफी मशहूर है। उनके पॉडकास्ट सामने आते हैं और काफी पसंद किए जाते हैं। बलराज ने कहा, "नकली" है और रियलिटी शो में झूठी छवि पेश करती है।''
बलराज के इस बयान के बाद तान्या मित्तल के समर्थक भी सामने आए हैं। बता दें कि तान्या मित्तल का कहना है कि वो शुरु से ऐसे रही हैं कि उन्होने कोई काम नहीं किया। हालांकि बलराज के इस बयान को लेकर वो घर से बाहर आकर क्या रिएक्शन देती हैं ये तो वक्त ही बताएगा।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
बलराज सिंह के इस बयान के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''आयशा जैसा मुनव्वर का नाम लेकर बिग बॉस में आई थी वैसा इसको तान्या का नाम लेकर आना है।'' एक ने लिखा, ''आज इसको भी तान्या मित्तल याद आ गई।'' एक ने लिखा, ''कहीं से भी तानिया मित्तल का बॉयफ्रेंड लगता है ऐसे लगता है कोई भिखारी है।'' एक ने लिखा, ''ये है कौन वैसे।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
तान्या मित्तल इस वक्त बीबी 19 की सबसे चर्चित प्रतियोगी में से एक हैं।


Click it and Unblock the Notifications