..................... Who is Tanya Mittal Bigg Boss 19 Contestant Shocks Fans With 800 Sarees and Royal Lifestyle - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 19 की तान्या मित्तल की 800 साड़ियों ने मचाया धमाल, दिन में 3 बार बदल रही हैं कपड़े

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 Contestant Tanya Mittal: बिग बॉस 19 में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली कंटेस्टेंट हैं तान्या मित्तल। जो अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और शाही अंदाज दिखाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। शो की शुरुआत से ही तान्या अपने बड़े-बड़े दावों को लेकर चर्चा में हैं।

800 साड़ियां लेकर आईं तान्या मित्तल

तान्या का कहना है कि वो अपनी शाही लाइफ से कभी समझौता नहीं करतीं। यही वजह है कि जब उन्होंने बिग बॉस के घर में कदम रखा तो अपने साथ 800 से ज्यादा साड़ियां, महंगी जूलरी और एक्सेसरीज भी लेकर पहुंचीं। तान्या का दावा है- "मैं हर दिन तीन नई साड़ियां पहनूंगी और पूरे दिन उन्हें बदलती रहूंगी।"

कुंभ मेले की बहादुरी की कहानी

शो के पहले एपिसोड में तान्या ने अपने बॉडीगार्ड्स के बारे में एक बात भी बताई थी। उन्होंने बताया कि उनके सिक्योरिटी गार्ड्स ने कुंभ मेले में करीब 100 लोगों को बचाया था और पुलिस की भी मदद की थी। जिस वजह से उन्हें खूब ट्रोल भी किया गया था।

क्यों रखती हैं बॉडीगार्ड्स?

जब उनसे पूछा गया कि उन्हें अब तक कोई खतरा नहीं मिला तो फिर बॉडीगार्ड्स की क्या जरूरत है? इस पर तान्या ने कहा- "हमारे परिवार में हमेशा से सिक्योरिटी रखी जाती है। यह हमारी आदत भी है और जरूरत भी, क्योंकि बिजनेस और स्टाफ को देखते हुए सिक्योरिटी होना जरूरी है।"

सोशल मीडिया पर वायरल

तान्या के बयान और वीडियोज़ लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग उनकी लग्जरी लाइफ देखकर हैरान हैं और कई फैंस उनके परिवारिक बैकग्राउंड के बारे में जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो तान्या मित्तल ग्वालियर की रहने वाली हैं और उनके पिता एक नामी बिजनेसमैन हैं।

इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग

तान्या टीवी स्क्रीन पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं और उनकी हर तस्वीर व वीडियो पर लाखों लाइक्स आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X