Shiv Thakare Wedding: बिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे ने गुपचुप की शादी? जानिए कौन है दुल्हनिया

Shiv Thakare Wedding: सोमवार को 'बिग बॉस 16' फेम शिव ठाकरे ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की, जिसने सभी को चौंका दिया। शिव ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें डालीं, जिनमें वह दूल्हे के रूप में नजर आ रहे हैं। हालांकि इन तस्वीरों में दुल्हन का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है।

Shiv Thakare Wedding

शिव की इस पोस्ट के बाद फैंस के साथ-साथ कई टीवी सितारे भी हैरान रह गए। कुछ लोगों ने उन्हें बधाई दी, तो कई लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि शिव ने सच में शादी कर ली है या फिर यह किसी शूटिंग का हिस्सा है।

सेलेब्स भी रह गए कंफ्यूज

कॉमेडियन भारती सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, "ये कब हुआ? बधाई हो।" वहीं एक्ट्रेस रिद्धिमा तिवारी ने भी शिव को शुभकामनाएं दीं। इससे साफ है कि यह खबर इंडस्ट्री के लोगों के लिए भी अचानक आई।

फैंस को क्यों नहीं हो रहा यकीन?

कई फैंस का कहना है कि यह तस्वीरें शादी की नहीं, बल्कि किसी प्रोजेक्ट की लग रही हैं। कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि शिव हमेशा सरप्राइज देते हैं, इसलिए सच और मजाक में फर्क करना मुश्किल है। वहीं कुछ लोगों ने इसे अप्रैल फूल से जोड़कर भी देखा।

रियलिटी शोज से बने स्टार

शिव ठाकरे एक जाने-माने रियलिटी टीवी स्टार हैं। वह 'रोडीज राइजिंग', 'बिग बॉस मराठी 2', 'बिग बॉस 16', 'खतरों के खिलाड़ी 13' और 'झलक दिखला जा 11' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। 'बिग बॉस मराठी 2' के वह विनर भी रह चुके हैं। अब शिव की इस पोस्ट की सच्चाई क्या है, इसका इंतजार सभी को है।

More from Filmibeat

Read more about: shiv thakare bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X