कौन हैं जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन, स्पिलट्सविला से लेकर Hot एंकर तक,जानिए पूरी डिटेल
भारत के तेज गेंदबाद जसप्रीत बुमराह ने शादी कर ली। जसप्रीत ने सोमवार को स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन से शादी कर ली। आखिरकार कौन हैं संजना गणेशन इसे लेकर चर्चा शुरू है। लेकिन आपको बता दें कि संजना गणेशन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में टीवी से की थी।
संजना गणेशन ने साल 2014 में एमटीवी के फेमस रिएलिटी शो स्पिलट्सविला में भी भाग लिया था। इतना ही नहीं संजना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपनी कई तस्वीरें भी पोस्ट करती रहती हैं। संजना काफी खूबसूरत हैं ये उनकी तस्वीरों से साफ पता चलता है।

अगर आप सोच रहे हैं कि संजना का तो क्रिकेट की दुनिया से कोई लेना-देना नहीं है। तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। क्रिकेट की दुनिया में संजना की दिलचस्पी काफी पहले से रही है, और यही चीज उन्हें शादी तक लेकर आयी है।


Click it and Unblock the Notifications