कौन हैं बिग बॉस 15 के प्रतियोगी साहिल श्रॉफ? बाउंसर से शाहरुख खान की फिल्म तक का सफर किया तय!
सुपरस्टार सलमान खान का रियालिटी शो बिग बॉस 15 इस बार काफी अलग नजर आ रहा है और कई नए चेहरों के साथ साथ इस बार कुछ जाने पहचाने चेहरे भी नजर आ रहे हैं। ऐसे ही एक प्रतियोगी का नाम साहिल श्रॉफ है जोकि इस बार के बिग बॉस 15 का हिस्सा बने हैं। उनके बारे में अगर बात करें तो वो पहले फिल्मों की हिस्सा भी बन चुके हैं। कौन हैं साहिल श्रॉफ? 17 अक्टूबर 1982 को साहिल श्रॉफ इस जन्म थे,
उन्होने अपना पूरा बचपन भारत में नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया में बिताया है। साहिल जब ऑस्ट्रेलिया में थे तो वो ना सिर्फ अपनी मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे थे बल्कि इस दौरान उन्होने आस्ट्रेलिया में ही बतौर बाउंसर काम किया था।

वो एक मशहूर नाइट क्लब्स बाउंसर का काम कर करते थे। साहिल के बिग बॉस 15 में नजर आने की न्यूज के बाद लोग काफी एक्साइटेड थे और इस वक्त वो बीबी के घर में हैं।
अगर आपसे कहें कि साहिल श्रॉफ इसके पहले सुपरस्टाक शाहरुख खान के साथ काम कर चुके हैं तो निश्चित ही आप चौंक जाएंगे लेकिन ये सच है। साहिल श्रॉफ ने शाहरुख खान की फिल्म 'डॉन 2 में काम किया था और इस फिल्म में उन्होने एक पुलिसवाले का किरदार निभाया था।
डॉन 2 के अलावा उन्होने 'शादी के साइड इफेक्ट्स', डियर माया', और वेब सीरीज 'बारिश' जैसे प्रोजेक्ट्स में अभिनय किया है। साहिल श्रॉफ को लेकर कहा जा रहा है कि वो एक मजबूत प्रतियोगी हैं और काफी लंबे समय तक वो घर का हिस्सा रह सकते हैं।
जिस तरह का साहिल का सफर शुरु से रहा है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो काफी स्ट्रॉंग हैं और आने वाले समय में वो बिग बॉस 15 में कमाल करेंगे। उनके फैंस भी काफी हैं और सोशल मीडिया पर लोग उनको फॉलो करते हैं।
इस बार के बिग बॉस की बात करें तो ये जंगल थीम पर है और काफी अलग सा सेट लग रहा है। इसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कलर्स ने इस बार अपना बजट काफी बढ़ा दिया है।


Click it and Unblock the Notifications

