उम्र 21 और Net Worth 250 करोड़.. कौन है TV की सबसे अमीर एक्ट्रेस? किसी गियर में नहीं है रुपाली और श्वेता!
Richest TV Actress of India: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद लोग वाकई में पानी की तरह पैसे कमाते हैं लेकिन टीवी इंडस्ट्री भी किसी से कम नहीं है। जी हां, कई महिला एक्ट्रेसेस हैं जो कि शानदार कमाई कर रही हैं और इस लिस्ट में रूपाली गांगुली हैं, हिना खान और श्वेता तिवारी जैसी अभिनेत्रियां आती हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सबसे अमीर महिला एक्ट्रेस की लिस्ट में ये तीनों पीछे हैं। जी हां, ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि वो हसीना कौन है जो कि टीवी की सबसे अमीर अभिनेत्री है मौजूद समय में? इसका नाम आपको हैरान करने के लिए काफी है क्योंकि किसी बड़े सीरियल का ये हिस्सा नहीं रही है लेकिन फिर अमीर है।
TV Actress Net Worth: कौन है टीवी की सबसे अमीर एक्ट्रेस?
टीवी सीरयल क्योंकि सास भी कभी बहू में स्मृति ईरानी ने इतना लंबा सफर तय किया था लेकिन वो भी इस लिस्ट में नहीं है। बता दें कि वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि 21 साल जन्नत जुबैर रहमानी हैं।
जी हां, टिकटॉक से अपने सफर की शुरुआत करने वाली जन्नत जुबैर ने कई टीवी रियालिटी शो किए हैं लेकिन डेली सोप्स का हिस्सा वो आज तक नहीं बनी है। अगर आपको इस यंग एक्ट्रेस का नाम सबसे अमीर टीवी एक्ट्रेस के तौर पर सुनकर झटका लगा है तो हैरान मत होइए।
सामने आईं ढेरों रिपोर्ट्स जन्नत को लेकर यही डाटा दे रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि जन्नत और उनके भाई अयान पर किसी ने हमला किया है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।
Jannat Zubair Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं जन्नत?
जन्नत जुबैर की लाइफस्टाइल काफी शानदार है। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो जन्नत के की नेट वर्थ करीब 250 करोड़ रुपए है जो कि किसी भी टीवी एक्ट्रेस से काफी ज्यादा है। गौरतलब है कि स्मृति, हिना, श्वेता और रुपाली जैसे सितारे उनके आसपास भी नहीं। हालांकि जन्नत को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं इसपर उनकी तरफ से कोई रिएक्शन नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
















