Bigg Boss 19 के घर का टेम्प्रेचर हाई करेगी ये विदेशी महिला, कर चुकी हैं अक्षय कुमार संग इस फिल्म में काम...

Bigg Boss 19: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के नए सीजन का आगाज होने जा रहा है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो को शुरू होने में बस कुछ ही घंटे बचे हैं। ऐसे में फैन्स काफी एक्साइटेड हैं कि आखिर इस बार शो का हिस्सा कौन बनेगा। फैन्स फिलहाल तो अनुमान लगा ही रहे हैं कि शो में कौन कौन आ सकता है, लेकिन फिर भी फैन्स प्रीमियर के आने का इंतजार कर रहे हैं।
बोल्ड लुक्स से करती हैं टेम्प्रेचर हाई
वैसे तो शो में एक विदेशी महिला के आने की खबरें तेज थीं फिर भी लोग कंफर्म नहीं कर पा रहे थे कि यह हसीना शो में नजर आएगी भी या नहीं, लेकिन हाल ही में कलर्स के इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो शेयर किया गया है जिसमें एक विदेशी महिला की झलक दिखाई जा रही है उसे देखकर तो लोग कंफर्म हो चुके हैं कि इस बार शो में नतालिया जानोसजेक नजर आने वाली हैं। चलिए जानते हैं कि कौन हैं नतालिया जानोसजेक जो अपनी अदाओं से करने वाली हैं बिग बॉस के घर का टेम्प्रेचर हाई।
ऑलराउंडर हैं नतालिया जानोसजेक
नतालिया जानोसजेक एक एक्ट्रेस के साथ ही ऑथर, टीवी एक्ट्रेस और सिंगर भी हैं। वह ब्यूटी पेजेंट्स में भी हिस्सा ले चुकी हैं। इतना ही नहीं वह बॉलीवुड में भी अपना टैलेंट दिखा चुकी हैं। नतालिया जानोसजेक पोलैंड के कई शोज में नजर आ चुकी हैं वह बतौर डांसर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। वहीं बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो वह चिकन करी लॉ, मस्टी स्टार फिल्म हाउसफुल 5 में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं अब वह बिग बॉस सीजन 19 में अपने हुस्न का जलवा बिखेरने आ रही हैं। नतालिया जानोसजेक पॉपुलर फेस हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अगर नतालिया जानोसजेक शो का हिस्सा बनती हैं और शो को भी भारी टीआरपी मिलेगी।
कितनी है नतालिया जानोसजेक की नेटवर्थ
नतालिया जानोसजेक के नेटवर्थ के बारे में बात करें तो नतालिया जानोसजेक 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मालकिन हैं। एक्टिंग, डांसिंग और सिंगिंग के अलावा नतालिया जानोसजेक बिजनेसवुमन भी हैं जिससे उनकी अच्छी इनकम जनरेट होती है। इन सबके अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं कभी उनकी बोल्ड अदाएं तो कभी उनके बॉयफ्रेंड संग फोटोज इंस्टा पर तहलका मचा देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications