कौन हैं नदीम कुरैशी और उनकी पत्नी? जय भानुशाली से तलाक के बाद माही विज से जुड़ रहा है नाम!

Who is Nadeem Qureshi and his Wife?: माही विज के तलाक के बाद लोग लगातार उनको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। उनका नाम भी किसी के साथ जोड़ा जा रहा है जो कि कई सालों से माही के दोस्त हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं नदीम कुरैशी की जिनको अक्सर सलमान खान के साथ देखा जाता है।

Nadeem Qureshi

कहा जाता है कि वो सलमान खान के दोस्त हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नदीम कुरैशी कौन हैं? वो सलमान खान के दोस्त नहीं है बल्कि किसी और कारण से उनके साथ रहते हैं। इस वक्त नदीम कुरैशी की पत्नी को लेकर भी लोग सवाल पूछ रहे हैं और जानना चाहते हैं कि उनकी पत्नी आखिर कौन हैं?

कौन हैं नदीम कुरैशी?

सलमान खान के साथ कई मौकों पर नजर आने वाले नदीम कुरैशी उनके बचपन के दोस्त नहीं है। दरअसल वो सलमान खान के टीवी प्रोडक्शन का काम देखते हैं। पता चला है कि एसके टीवी के संस्थापक और प्रबंध भागीदार हैं।

गौरतलब है कि सलमान खान अक्सर उनका जिक्र करते हैं और उनको कई बार अपना पुराना दोस्त बता चुके हैं। सबसे पहले नदीम कुरैशी तब चर्चा में आए थे जब सलमान खान फिल्म्स कपिल शर्मा का शो प्रोड्यूस कर रही थी और कृष्णा ने उनको लेकर एक एक्ट किया था।

कौन हैं नदीम कुरैशी की पत्नी?

नदीम कुरैशी इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि माही विज और जय भानुशाली के तलाक के बाद उनका नाम माही से जोड़ा जा रहा है। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि नदीम कुरैशी की पत्नी कौन हैं? बता दें कि नदीम कुरैशी की कोई पत्नी नहीं है क्योंकि उन्होने अभी तक शादी नहीं है। वो 50 प्लस हैं लेकिन उनकी आधिकारिक उम्र की जानकारी सामने नहीं आई है।

माही विज ने नदीम कुरैशी को अपना दोस्त बताया था और ये भी कहा था कि उनकी बेटी नदीम कुरैशी को अब्बा बुलाती है। जय भानुशाली ने भी कहा है कि, दोनों के तलाक का कारण कोई विलेन नहीं है। आपसी सहमति से दोनों अलग हुए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X