कौन हैं 24 साल के मृदुल तिवारी ? लेंगे Bigg Boss 19 के शो में हिस्सा, यूट्यूब की कमाई जान उड़ जाएंगे होश

Mridul Tiwari

Bigg Boss 19: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस सीजन 19 का आगाज होने जा रहा है। ऐसे में कलर्स टीवी और जियो के इंस्टा हैंडल पर लगातार शो की डीटेल्स शेयर की है जा रही हैं। बीती रात कलर्स के इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया था जिसमें देखा गया कि सलमान खान के सामने मृदुल तिवारी और शहवाज नजर आते हैं। सलमान खान कहते हैं कि घर के अंदर सिर्फ एक ही जाएगा। ऐसे में बताया जा रहा है कि मृदुल तिवारी शो का हिस्सा बन गए हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर कौन हैं मृदुल तिवारी जिन्होंने लूट ली है सारी लाइमलाइट।

कौन हैं मृदुल तिवारी

बिग बॉस सीजन 19 के घर का हिस्सा बनने वाले मृदुल तिवारी एक यूट्यूबर हैं। उनके यूट्यूब चैनल का नाम मृदुल तिवारी है। जिसपर 19 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर उनके 37.3 लाख फॉलोअर्स हैं। बता दें कि मृदुल तिवारी अपने कॉमेडी जेश्चर की वजह से पसंद किए जाते हैं। उनकी बोली और मजाकिया अंदाज की वजह से भारी संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं। यूपी इटावा के रहने वाले मृदुल तिवारी फिलहाल अभी नोएडा में रहते हैं।

कहलाते हैं यूट्यूब किंग

मृदुल तिवारी को फेम तब मिला जब उन्होंने साल 2019 में एक स्कूल लाइफ पर वीडियो बनाया था। इस वीडियो ने उनकी किस्मत बदल दी। साल 2024 में मृदुल को इंफ्लुएंसर इंपैक्ट अवॉर्ड में बेस्ट कंटेंट क्रिएटर का अवॉर्ड मिला था। जमकर पॉपुलेरिटी हांसिल करने वाले मृदुल तिवारी यूट्यूब पर तो अपना जवाब दिखा चुके हैं। वहीं अब देखा जाएगा कि बिग बॉस के घर में मृदुल तिवारी क्या रंग दिखाते हैं। फिलहाल तो लोग उनसे यही उम्मीद करते हैं कि इस शो में भी उनका वही देसी अंदाज, हंसी मजाक देखने को मिले।

किनती है कमाई

मृदुल तिवारी लंबे समय से यूट्यूब चैनल चला रहे हैं जिसपर 1.9 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। वैसे तो मृदुल तिवारी ने कभी भी अपनी नेटवर्थ को लेकर खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा सकता है कि मृदुल तिवारी 1 साल का अच्छा खासा पैसा कमाते हैं। बता दें कि मृदुल तिवारी को कारों का भी शौक है उनके पास कम से कम 12 कारों का कलेक्शन है। मृदुल के पास ऑडी, मर्सिडीज, बीएमडब्लू जैसी कई लग्जरी कारें हैं।

Read more about: bigg boss 19 trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X