मिर्जापुर 2 की माधुरी यादव बनीं नेशनल क्रश, जानिए कौन हैं ईशा तलवार- बोल्ड तस्वीरें
चारों तरफ मिर्जापुर 2 का क्रेज छाया हुआ है। इस वेब सीरीज में जो सबसे ज्यादा जो पॉपुलर हो रही हैं वह हैं माधुरी यादव। कालीन भैया की बहू और मुन्ना त्रिपाठी की पत्नी माधुरी यादव का किरदार ईशा तलवार ने निभाया है। मिर्जापुर 2 के बाद नेशनल क्रश बन कर उभरीं ईशा तलवार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ईशा तलवार वहीं है जिन्हें आपने पॉपुलर ऐड पियर्स में देखा था, जहां आपने सुना था आपका चेहरा हमारे लिए लकी है।
ईशा तलवार हिंदी फिल्मों के साथ साथ साउथ की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने साल 2012 में मलयालम फिल्म से डेब्यू किया था। इसके अलावा वह तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
ईशा तलवार के माधुरी यादव के रोल को देखने के बाद उनकी तुलना कैटरीना कैफ से भी की गई। राजनीति फिल्म में नजर आईं कैटरीना कैफ के साथ ईशा को जोड़कर देखा जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











