बिग बॉस 13: कौन हैं वाइल्ड कार्ड एंट्री खेसारी लाल यादव, तकिया के साइड करा से उड़ा रहे हैं गर्दा
Recommended Video
बिग बॉस 13 के इस सीज़न में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है खेसारी लाल यादव की। खेसारी लाल यादव हाल ही में अपने गाने तकिया के साइड करा को लेकर काफी चर्चा में हैं। ये गाना, भोजपुरी फैन्स में गर्दा उड़ा रहा है।
खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्मों का जाना माना नाम हैं। उन्हें पहचान मिली थी 2012 में आई फिल्म साजन चले ससुराल के साथ। इसके बाद उन्हें भोजपुरी सिनेमा में कोई आगे बढ़ने से रोक नहीं पाया। वो एक एक्टर के साथ साथ, सिंगर और मॉडल भी हैं।

खेसारी लाल यादव के एक बेटा और एक बेटी है। उनका जन्म बिहार के सीवान में 1986 में हुआ था। 2016 के भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में उन्हें बेस्ट पॉपुलर भोजपुरी एक्टर का अवार्ड भी मिला था।
वहीं 2017 में खेसारी लाल ने यूपी रतन अवार्ड अपने नाम किया था। हाल ही में काजल राघवानी के साथ उनका गाना तकिया के साइड करा यूट्यूब पर काफी पॉपुलर हो रहा है।
वैसे ये पहली बार नहीं है कि बिग बॉस में किसी भोजपुरी सदस्य ने तड़का लगाया है। हर बार कोई भोजपुरी सदस्य, फैन्स के दिल में अपनी जगह ज़रूर बनाता है -


Click it and Unblock the Notifications












