जानिए कौन हैं खतरों के खिलाड़ी रजनीश दुग्गल?

खतरों के खिलाड़ी का सीजन 5 भी रविवार शाम को पूरे जोश-खरोश के साथ समाप्त हो गया और इस बार के सीजन का ताज सजा मॉडल कम एक्टर रजनीश दुग्गल के सिर पर, जिन्होंने बड़े ही धैर्य और साहस के साथ सारे खतरों का बड़ी आसानी से सामना किया और इस रियलिटी शो को जीतकर 25 लाख रूपये और एक SUV कार को अपने नाम किया। रजनीश ने फाइनल में मशहूर टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी और चेन्नई एक्सप्रेस फेम निकेतन धीर को हराकर यह खिताब अपने नाम किया।

तस्वीरों में देखें खतरों के खिलाड़ी सीजन 5 के खतरनाक स्टंट

अपनी जीत के बाद रजनीश ने कहा कि मैंने इस शो से बहुत कुछ सीखा, इस शो के जरिये मैं एक मजबूत इंसान साबित हुआ। मैं यहां केवल जीत के लिहाज से ही आया था और जिसमें मैं कामयाब भी हुआ।

मालूम हो कि कलर्स के इस फेमस शो को इस बार होस्ट रोहित शेट्टी ने किया था जिसमें रणबीर शौरी, रजनीश दुग्गल, निकेतन धीर, गुरमीत चौधरी, देविना बनर्जी, सलमान युसूफ खान, मुग्धा गोडस, दयानंद शेट्टी, करणबीर बोहरा, तेजस सिद्धू, दीना उप्पल, पूजा गौर, कुशाल टंडन, गौहर खान, गीता टंडन, एजाज खान और रोशेल मारिया राव ने हिस्सा लिया था। 22 मार्च से प्रसारित होने वाले इस शो की सारी शूटिंग साउथ अफ्रिका में हुई थी।

आईये जानते हैं खतरों के खिलाड़ी सीजन 5 के विनर रजनीश दुग्गल के बारे में..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X