क्या करते हैं अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश ? महीने में कमाते हैं इतना पैसा, गिरफ्तारी के बाद चर्चाओं में नाम
कच्चा बादाम फेम गर्ल अंजली अरोड़ा सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं जो आते ही इंटरनेट पर छा जाती है। कभी अंजली अपने पर्सनल पोस्ट शेयर करती हैं तो कभी अंजली अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड के साथ कोजी तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं। बता दें कि अंजली अरोड़ा आकाश संसनवाल को लंबे समय से डेट कर रही हैं। दोनों को कई बार वेकेशन पर और महाकाल के दर्शन करते भी देखा गया है। माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

क्या करते हैं अंजली के BF आकाश
लेकिन अंजली के बॉयफ्रेंड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि अंजली अरोड़ा के BF आकाश को मेरठ में गिरफ्तार कर लिया गया है। अंजली के BF की जब से गिरफ्तारी की खबर आई है तब से लोग जमकर सर्च कर रहे हैं कि आखिर कौन हैं अंजली के बॉयफ्रेंड आकाश और क्या करते हैं काम ? तो आपको बता दें कि आकाश डिजिटल क्रिएटर हैं। इसी के साथ ही वह राजनीति से भी जुड़े हैं। वह BJP नाम का एक सोशल मीडिया एकाउंट मैनेज करते हैं।
BJP का संभालते हैं सोशल मीडिया एकाउंट
आपको बता दें कि आकाश को लग्जरी लाइफ जीना पसंद है। अकसर उनके पोस्ट में देखा जा सकता है कि वह महंगी गाड़ियों से सफर करना पसंद करते हैं। आकाश संसनवाल अपनी क्रिएटिविटी से भी कमाई करते हैं साथ ही में BJP का जो वह सोशल मीडिया एकाउंट हैंडल करते हैं उसकी भी उन्हें फिक्स सैलरी मिलती है। आकाश संसनवाल कितना कमा लेते हैं इसकी तो पुष्टी नहीं की जा सकती है, लेकिन बताया जा रहा है कि उनकी ठीक-ठाक अर्निंग है।
क्यों हुए गिरफ्तार
गिरफ्तारी के बाद से तो आकाश संसनवाल जमकर चर्चाओं में आ गए हैं। बता दें कि उन्हें 5 युवकों के साथ मिलकर काशी टोल प्लाजा पर गिरफ्तार किया गया था। यह सभी अपनी गाड़ियों पर विधायक और सांसद का फर्जी स्टीकर लगाकर घूम रहे थे। जिस वजह से पुलिस ने इनकी गाड़ियों को सीज कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications











