कौन है जय भानुशाली? बिग बॉस 15 के इस प्रतियोगी का नाम इस विवाद में हुआ था शामिल!
सलमान खान का मशहूर शो बिग बॉस 15 शुरु हो चुका है और इस बार शो में एक से बढकर चेहरे नजर आ रहे हैँ। उन्ही में से एक हैं एंकर और एक्टर जय भानुशाली। जय भानुशाली ने अपनी एंट्री के बाद से सुर्खियां हासिल करना शुरु कर दिया है और इस वक्त उनको काफी पसंद किया जाता है। अक्सर देखा जाता रहा है वो किसी ना किसी शो का हिस्सा रहे हैं और वहां पर होस्टिंग करते नजर आते रहते हैं।
अगर हम कहें कि जय भानुशाली इस बार बिग बॉस के सभी फेमस चेहरों में काफी पॉपुलर हैं तो कहना गलत नहीं होगा। वो एक ऐसा चेहरा हैं जो कि लोगों के द्वारा पहचाने जाते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको जय भानुशाली के बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो कि शायद ही आपको पता होंगी। जय भानुशाली की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होने माही विज से शादी की थी लेकिन वो विवादों में तब आए थे जब उन्होने ने दो बच्चों को गोद लिया था।
उनपर आरोप लगे थे कि उनका पहला बायोलॉजिकल हुआ था, इसके बाद उन्होने गोद लिए बच्चे को छोड़ दिया था। इसके बाद कई खबरें सामने आईं थीं।
जय इस मामले में काफी ट्रोल भी किए गए थे लेकिन उन्होने काफी डटकर इसका सामना किया था और जवाब दिया था। ये पहली बार नहीं है जब जय किसी रियालिटी शो का हिस्सा बन रहे हैं।
इसके पहले उन्होने 'नच बलिए 5' 'झलक दिखला जा 2, 'कौन जीतेगा बॉलीवुड का टिकट,' जैसे शो का हिस्सा रहे हैँ। उन्होने नच बलिए 5 जीता भी था। इसके अलावा उन्होने फिल्मों में भी काम किया है।
साल 2014 में वो 'हेट स्टोरी 2' में नजर आए थे और ये उनकी डेब्यू फिल्म थी। इसके अलावा वो 'देशी कट्टा' और 'एक पहेली लीला' फिल्म का हिस्सा रहे। अब देखना ये है कि जय भानुशाली का बिग बॉस के घर के अंदर का सफर कैसा रहता है।


Click it and Unblock the Notifications













