संध्या बिंदणी की देवरानी बनी 'गोपी बहू', जानिए कौन भोली भाली जिया मानेक के पति मिस्टर जैन

Gia Manek Husband

Gia Manek Husband: टेलीविजन की बेहतरीन हीरोइनों में शुमार अभिनेत्री जिया मानेक ने रियल लाइफ में शादी रचा ली है। टेलीविजन सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में अपने भोलेपन से महशूर होने वाली गोपी बहू को अब रियल लाइफ में उनका अहम मिल चुका है। दिलचस्प बात ये है कि उनके रियल लाइफ अहम का कनेक्शन 'साथ निभाना साथिया' की संध्या बिंदणी के साथ है। आइए अब हम आपको डिटेल में बताते हैं कि जिया मानेक के पति कौन हैं।

जिया मानेक के वरुण जैन के साथ शादी रचाई है। जिया की तरह वरुण भी टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। वरुण जैन टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में संध्या के देवर के किरदार में दिखाई दे चुके हैं। इसके साथ ही वरुण जैन ने और भी कई सीरियल में काम किया है।

शादी की तस्वीरों के साथ जिया मानेक ने लिखा, ''ईश्वर और गुरु की कृपा और अपार प्रेम के साथ, हम इस शाश्वत मिलन में कदम रख चुके हैं - हाथ में हाथ डाले, दिल से दिल मिलाकर। हम दो दोस्त थे, आज हम पति-पत्नी हैं। अपने सभी प्रियजनों के प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हूँ जिन्होंने इस दिन को इतना खास बनाया। श्रीमान और श्रीमती के रूप में हँसी, रोमांच, यादों और साथ से भरे जीवन के लिए शुभकामनाएँ। जिया और वरुण।''

जिया मानेक और वरुण जैन काफी समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। जिया की उम्र अब 39 साल हो चुकी है और किसी ने सोचा नहीं होगा कि अचानक एक दिन वो ऐसा सरप्राइज देने वाली है। साथ निभाना साथिया के साथ किसी के दिल पर राज करने वाली जिया मानेक अब सही तौर पर बहू बन गईं हैं। उनके फैंस लगातार उनको बधाई दे रहे हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि जिया कब मीडिया के सामने आकर इस बार में बात करती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X