कौन हैं बिग बॉस के घर में एंट्री मारने वाले गोल्ड सुरेश? सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा!

bigg boss

Who is Gold Suresh- बिग बॉस को लेकर इस वक्त चर्चा है और एक नाम गोल्ड सुरेश का भी सामने आ रहा है जिन्होने अपनी एंट्री से लोगों को चौंका दिया है। गोल्ड सुरेश (Gold Suresh) ने अपने अलग फैशन को लेकर काफी चर्चा बटोरी है और लोग उनको सोशल मीडिया पर काफी सर्च कर रहे हैं।

अगर आप सोच रहे हैं कि बिग बॉस सीजन 18 तो 6 अक्टूबर से शुरु हो रहा है तो ये कैसे अभी एंट्री मार सकते हैं। तो आपको बता दें इन्होने हिंदी नहीं बल्कि कन्नड़ बिग बॉस में एंट्री मारी है।

बिग बॉस कन्नड़ सीजन 11 (Bigg Boss Kannada 11) के प्रतियोगियों का नाम सामने आ चुका है और गोल्ड सुरेश घर में एंट्री मारने वाले चौथे प्रतियोगी हैं। हालांकि इसके प्रीमियर को लेकर लोग इंतजार में हैं और इनको गोल्ड सुरेश इसलिए कहा जाता है क्योंकि वो कई किलो गोल्ड पहनकर चलते हैं।

कौन हैं गोल्ड सुरेश?

बिग बॉस कन्नड़ सीजन 11 के घर में आए गोल्ड सुरेश एक मशहूर बिजनेस मैन हैं। इसके अलावा उनको सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जाता है लोग फॉलो करते हैं। भारतीय व्यवसायी और सोशल मीडिया प्रभावशाली व्यक्ति हैं। बैंगलोर की एक कंपनी में काम करने वाले सुरेश चाहते थे कि वो एक बिजनेसमैन बनें। इसलिए उन्होने एक समय के बाद प्राइवेट नौकरी छोड़कर क्रिएटिव इंटिरियर्स की स्थापना की। जब वो एक मशहूर बिजनेसमैन बन गए तो वो अपनी पसंद का सोना पहनने लगे। इसी सोने के कारण वो सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हो गए तो उनको लोगों से ही गोल्ड सुरेश नाम मिला। सुरेश को गोल्ड पहनना काफी पसंद हैं।

देखने वाली बात होगी कि बिग बॉ़स कन्नड़ 11 में उनका सफर कितना रहता है। कन्नड़ बिग बॉस अभिनेता किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeepa) होस्ट करते हैं जो कि सलमान खान के साथ दबंग 3 में नजर आए थे।

Read more about: bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X