कौन होगा बिग बॉस से आउट, सारा-सीमा या काजमी?

big-boss
कलर्स में प्रसारित हो रहे बिग बॉस में इन दिनों भूचाल मचा हुआ है, हालाकि अभी इस प्रोग्राम को शुरू हुए ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, लेकिन इससे लोग बाहर होना शुरू हो गए है। प्रोग्राम के पहले ही दिन बंटी चोर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है जबकि प्रोग्राम के तीन प्रतियोगी अब्बास काजमी, सीमा परिहार और सारा खान को बाहर निकालने की तैयारी चल रही है।

पढ़े : सलमान के आगे सब फीके चाहे शिल्पा हो या अमिताभ

प्रतियोगियो को फिलहाल ये तीन लोग समझ में नहीं आ रहे हैं। बिग बॉस परिवार का कहना है कि अब्बास काजमी उम्र में काफी बड़े है और वो बिग बॉस की महिलाओं पर बेतूके व्यंग्य कसते हैं। जिसे बिग बॉस परिवार बर्दाश्त नहीं कर सकता है। जबकि दस्यु सुंदरी सीमा परिहार को लोग बहुत ज्यादा घमंडी और गुस्से वाली बता रहे हैं।

सीमा के बारे में कहना है कि वो किसी की सुनती नहीं है और सब पर अपना रौब झाड़ती रहती है, उनका पिछला बैकग्राउंड भी अपराधिक प्रवृत्ति का है इसलिए लोग उनसे भयभीत रहते हैं, जबकि आपकी मनपसंद अभिनेत्री सारा खान को लोग बहुत ज्यादा मतलब और स्वार्थी समझते है इसलिए उन्हें बाहर का रास्ता दिखाये जाने की तैयारी हो रही है। देखना दिलचस्प होगा कौन प्रतिभागी बिग बॉस से बाहर होता है, और किसे जनता का प्यार मिलता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X