..................... Who Is Dhinchak Pooja Husband Viral Singer Reveals Details After Confirming Her Wedding - Hindi Filmibeat

इंटरनेट पर हुई मुलाक़ात, चोरी-छुपे की शादी, जानें कौन हैं ढिंचैक पूजा के पति?

Dhinchak Pooja Husband: 'सेल्फी मैंने ले ली आज' और 'दिलों का शूटर' जैसे मशहूर और वायरल हो जाने वाले गाने गाने वाली इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी ढिंचक पूजा यानी की पूजा जैन अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। उन्होंने 27 मई 2026 को अपनी शादी की कुछ तस्वीर और वीडियो को शेयर किया था।

Dhinchak Pooja

लेकिन इन तस्वीरों को देखने के बाद में काफी सारे लोगों का कहना था कि ढिंचैक पूजा का कोई नया म्यूजिक वीडियो या फिर फोटो शूट है। यह शादी असली नहीं है। लेकिन हाल ही में पूजा नहीं यह साफ कर दिया है कि उन्होंने सच में शादी कर ली है।

असल में शादी कर चुकी है ढिंचैक पूजा

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान पूजा ने बताया कि "मैंने सच में शादी कर ली है और इसमें कोई भी झूठ नहीं है। यह कोई म्यूजिक वीडियो नहीं है बल्कि मेरी असली शादी है। मैं यवान से ऑनलाइन मिली और कुछ वक्त हमने एक दूसरे को डेट भी किया है।"

पूजा ने बताया कि उनकी शादी को समय हो चुका है और परिवार के रजामंदी के साथ में उन्होंने शादी की थी। पूजा ने इस पर बात करते हुए बताया कि "हमने बहुत ही सिंपल और इंटिमेट तरीके से अपनी नहीं जिंदगी की शुरुआत की थी।"

ढिंचैक पूजा ने क्यों छुपाया पति का चेहरा?

बिग बॉस 11 में नजर आ चुके ढिंचक पूजा ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने अपने पति का चेहरा शादी की तस्वीरों में क्यों छुपाया हुआ है। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम पहले तो बहुत कंफ्यूज थे कि शादी की तस्वीरों को पोस्ट करें या ना करें। लेकिन फिर लगा कि फैन्स के साथ में इस खुशी को शेयर करना जरूरी है।

क्या करते हैं ढिंचैक पूजा के पति?

ढिंचैक पूजा ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "वैसे मैं अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना ही पसंद करती हूं। लेकिन जिंदगी का यह खास चैप्टर मैंने सोच समझ कर ही शेयर किया है। लेकिन अभी मैं उनका चेहरा रिवील करने में कंफर्टेबल नहीं हूं और वह एक सिंगर ही है।"

ढिंचैक पूजा ने बताया कि "हमारी बॉन्डिंग काफी ज्यादा अच्छी है और मुझे उनके सिंगिंग भी बहुत पसंद है। हमने अभी तक साथ में काम नहीं किया है लेकिन आगे जरुर करेंगे।"

जब ढिंचक पूजा ने अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर किया था तो कई सारे लोगों ने मजाक में उन्हें कहा था कि नए गाने का नाम 'शादी मैंने कर ली आज' रखा जाए। जो उनके पुराने गाने 'सेल्फी मैंने ले ली आज' से ही इंस्पायर्ड है। इस पर भी पूजा ने हंसते हुए जवाब दिया कि "मैं 'शादी मैंने कर ली आज' गाना ज़रूर बनाऊंगी और अगर फैंस चाहते हैं तो बिल्कुल करूंगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X