बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट नेहा भसीन इतनी बोल्ड, अनु मलिक पर लगाया MeToo ,कई बार हुआ यौन शोषण !

बिग बॉस ओटीटी का आगाज 8 अगस्त हो रहा है। फिल्म निर्माता करण जौहर बिग बॅास ओटीटी का होस्ट करेंगे। बिग बॅास ओटीटी के पहले कंटेस्टेंट नेहा भसीन का नाम रिलीज कर दिया गया है। नेहा भसीन बिग बॅास ओटीटी की पहली कंटेस्टेंट होंगी। इसका प्रोमो लाइव आने के बाद लोग ये जानना चाहते हैं कि कौन हैं नेहा भसीन।

बतौर सिंगर अपनी पहचान बनाने के साथ नेहा भसीन का नाम कंट्रोवर्सी से भी जुड़ा हुआ है। नेहा भसीन सिंगर अनु मलिक पर दो साल पहले मी टू का आरोप लगा चुकी हैं। कई बार यौन शोषण का भी शिकार हो चुकी हैं नेहा भसीन। अगर आप नेहा भसीन के इंस्टाग्राम पर जायेंगे तो आपको बैक टू बैक उनकी ग्लैमरस और बोल्ड फोटो की लंबी कतार दिखाई देगी। नेहा भसीन एक लोकप्रिय सिंगर होने के साथ अपने स्टाइल के लिए पहचानी जाती हैं।

Neha bhasin

शार्ट हेयर के साथ उनका देसी और विदेशी लुक का मेल उन्हें बाकी के सिंगर की तुलना में उभार कर दिखाता है। नेहा भसीन के गानों की लिस्ट देखी जाए तो उसमें शामिल है जग घूमेया, धुनगी लागे और कुछ खास है सांग। ये सभी गाने नेहा भसीन की लोकप्रियता को साबित करने के लिए काफी हैं।

इस बार का बिग बॉस ओटीटी बोल्ड होने वाला है। ये हम नहीं बल्कि खुद सलमान खान ने बिग बॅास ओटीटी के लांच प्रोमो के दौरान कहा था कि इस बार का बिग बॅास टीवी पर दिखायेंगे तो बैन हो जाएगा। यानी आप समझ लीजिए कि बिग बॅास ओटीटी 24 घंटे बिना किसी कट के दिखाया जाएगा।

अनु मलिक पर लगाया था नेहा भसीन ने गंभीर आरोप

अनु मलिक पर लगाया था नेहा भसीन ने गंभीर आरोप

चलिए बात करते हैं नेहा भसीन की। स्टाइल के साथ नेहा बेबाक बयान को लेकर भी चर्चा बटोर चुकी हैं। कुछ साल पहले मी टू मामले में कंपोजर सिंगर अनु मलिक पर भी आरोप लगाए गए थें। नेहा भसीन ने भी ट्टीट कर अनु मलिक पर मी टू का आरोप लगाया था। नेहा भसीन ने सिंगर सोना मोहपात्रा के अनु मलिक पर किए गए मीटू आरोप को सही ठहराते हुए लिखा था कि जब मैं 21 साल की थी तो मैं खुद उसकी अजीब हरकतों की वजह से भाग गई थी। मैंने खुद को उस अजीब में नहीं जाने दिया।

नेहा भसीन का बोल्ड अंदाज

नेहा भसीन का बोल्ड अंदाज

वो स्टूडियो में मेरे सामने सोफे पर लेटकर मेरी आंखों के बारे में बात करने लगा। मैं वहां से झूठ बोलकर भाग गई थी। उसके बाद उसने मुझे मैसेज और कॅाल किए, लेकिन मैंने जवाब देना बंद कर दिया। मैं उसे अपनी सीडी देने गई थी, ताकि मुझे गाने का मौका मिले। अनु मलिक एक बुरा शख्स है। नेहा ने ये ट्टीट साल 2019 में 30 अक्टूबर को किया था।

बिग बॅास ओटीटी की कंटेस्टेंट नेहा भसीन की बोल्ड फोटो

बिग बॅास ओटीटी की कंटेस्टेंट नेहा भसीन की बोल्ड फोटो

नेहा भसीन मे बिग बॅास ओटीटी के अपने प्रोमो में बोला है कि ये आवाज डरती नहीं है किसी से। असल जिंदगी में भी वो अपने विचारों को लेकर बेबाक राय रखती हैं। नेहा भसीन ने तमिल, तेलुगू, और पंजाबी में भी सांग गाया है। सुल्तान के गाने जग घूमेया के लिए नेहा भसीन को फिल्मफेयर बेस्ट गायिका का पुरस्कार भी मिला है।

नेहा भसीन का हुआ है कई बार यौन शोषण

नेहा भसीन का हुआ है कई बार यौन शोषण

एक इंटरव्यू में नेहा भसीन ने ये भी बताया था कि 10 साल की उम्र में एक धार्मिक जगह पर एक शख्स ने मुझे पीछे से गलत तरीके से हाथ लगाया था। इसके बाद कुछ साल बाद एक हॅाल में एक आदमी ने मेरे सीने पर गलत तरीके से छुआ था। नेहा ने बोला था कि अब लोग सोशल मीडिया पर आकर दूसरों की शारीरिक,मानसिक प्रताड़ना करते हैं। ये बिना चेहरे का आतंकवाद है। नेहा भसीन ने ये भी जानकारी दी थी कि उन्हें बलात्कार से लेकर मारने की धमकी तक मिल चुकी है। नेहा भसीन ने इसके खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई थी।

 नेहा भसीन की फिटनेस और हिट सांग

नेहा भसीन की फिटनेस और हिट सांग

नेहा भसीन देश की ऐसी महिला सिंगर भी रही हैं जो कि Viva गर्ल बैंड का हिस्सा रही हैं। 90 के दशक में इस बैंड के गीत काफी लोकप्रिय हुए थे। नेहा भसीन के करियर का सबसे हिट गाना मेरे ब्रदर की दुल्हन का सांग धुनकी रहा है। इसके बाद उन्होंने बैक टू बैक सफलता देखी है।

 नेहा भसीन का पति समीर उद्दीन के साथ फोटो

नेहा भसीन का पति समीर उद्दीन के साथ फोटो

नेहा भसीन अपने इंस्टाग्राम पर पति समीर उद्दीन के साथ भी फोटो पोस्ट करती रहती हैं। नेहा और समीर की शादी साल 2016 में हुई। समीर उद्दीन म्यूजिक कंपोजर हैं। नेहा भसीन पंजाब में होने वाले स्टेज शो की जान हैं। वह शादी और बाकी के बड़े स्टेज शो से लाखों कमाती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X