रागिनी MMS से लेकर स्पिल्ट्सविला में बोल्डनेस से लगाई थी आग, जानिए कौन हैं 'बिग बॉस OTT' की दिव्या अग्रवाल
8 अगस्त से शुरु हो चुके बिग बॉस ओटीटी में बतौर कंटेंस्टेंट एंट्री लेने वालीं दिव्या अग्रवाल रिएलिटी शोज के लिए कोई नया नाम नहीं हैं। साल 2017 से अब तक दिव्या लगातार रिएलिटी शोज और वेब सीरिज में काम करती दिख रही हैं। लिहाजा, उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है।
दिव्या एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक चर्चित मॉडल और कोरियोग्राफर भी हैं। कम ही लोग जानते हैं कि दिव्या ने विज्ञापनों में कैटरीना कैफ के बॉडी डबल के रूप में भी काम किया था। 15 साल की उम्र में नवी मुंबई में 700 स्टूडेंट्स के साथ उनका अपना डांस स्टूडियो था।

उन्होंने स्प्लिट्सविला के साथ एंटरटेनमेंट की दुनिया में एंट्री ली और तब से उन्होंने अपने लिए एक जगह बनाई है।स्प्लिट्सविला 10 में प्रियांक शर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर दिव्या सुर्खियों में रही थीं। दोनों शो में फर्स्ट रनर-अप रहे थे। हालांकि, जब प्रियांक बिग बॉस 11 के घर में बेनाफ्शा से नजदीकियां बढ़ाने लगे, जो दिव्या ने प्रियांक से रिश्ता तोड़ लिया।
फिलहाल वरुण सूद के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी दिव्या काफी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर ये काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











