कौन हैं Bigg Boss 16 की प्रतियोगी Archana Gautam? मिस बिकिनी मॉडल और राजनीति से संबंध!

बिग बॉस 16 (Bigg Boss) 16 की धमाकेदार शुरुआत कलर्स (Colors) पर हो चुकी है और एक बार फिर से सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इस शो को होस्ट करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस रियालिटी शो के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि बिग बॉस खुद इस शो को खेलेंगे। इस वक्त एक के बाद एक शानदार प्रतियोगी आ रहे हैं लेकिन बिग बॉस के घर में जाते ही अर्चना गौतम (Archana Gautam) चर्चा में आ गईं हैं।
यूजर्स लगातार उनको लेकर बात कर रहे हैं। क्या आप जानते हैं अर्चना गौतम कौन हैं? अर्चना गौतम एक बिकिनी मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होने साल 2018 मिस बिकिनी इंडिया का खिताब जीता था और कॉस्मॉस वर्ल्ड 2018 जारी किया और मोस्ट टैलेंट 2018 का उप खिताब जीता।
गौतम ने IIMT, मेरठ से BJMC किया। अर्चना ने 2015 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा वो राजनीति में भी एक्टिव हैं और चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्होने कॉंग्रेस से एमएलए का चुनाव लड़ा था लेकिन हार गईं थीं।
अर्चना बिग बॉस 16 की दमदार प्रतियोगी मानी जा रहीं हैं क्योंकि उनकी फैन फॉलोविंग काफी शानदार है। अब वो कितने समय तक इस घर में टिकतीं हैं ये तो वक्त ही बताएगा।
Bigg Boss की बात करें तो फैंस के दिलों पर राज करने वाला ये शो इस बार लोगों को फिर से कैसे एंटरटेन करता है ये तो वक्त बताएगा लेकिन फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
अगर इस शो के इस सीजन की बात करें तो इस बार सर्कस थीम वाले बिग बॉस 16 के घर में चार बेडरूम होने वाले हैं और इसके साथ ही एक 'मौत का कुआं' और जकूज़ी भी है। इस बार कप्तान के लिए अलग से रूम बनाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications












