कौन हैं सिंबा नागपाल? 'बिग बॉस 15' के इस प्रतियोगी की तुलना सलमान खान से होती थी!
इस बार का बिग बॉस कुछ अलग है, जिस तरह के प्रतियोगी इसमें हिस्सा ले रहे ऐसा कहा जा रहा है कि बिग बॉस 15 काफी आगे तक जाने वाला है। लगातार जो खबरें बिग बॉस के घर से सामने आ रहीं हैं उसमें से एक प्रतियोगी ऐसा है जो कि गॉशिप का केंद्र लगातार बना हुआ है। हम बात कर रहे हैं सिंबा नागपाल की। सिंबा नागपाल को इस घर का कूल डूड भी कहा जा रहा है और सभी लोग उनको नोटिस कर रहे हैं।
लेकिन आज हम इस बारे में बात करेंगे कि आखिर सिंबा नागपाल कौन हैं? बता दें कि सिंबा नागपाल एक एक्टर हैं जो कि टीवी में काफी मशहूर हैं और इस बात का जिक्र सुपरस्टार सलमान खान ने खुद किया था।

सिंबा नागपाल काफी समय तक मॉडलिंग भी करते थे। गौरतलब है कि बिग बॉस पहला रियालिटी शो नहीं है जिसमें वो हिस्सा ले रहे हैं, इसके पहले वो रोडीज और स्प्लिट्सविला जैसे शो में नजर आ चुके हैं।

अलग स्टाइल है
सिंबा नागपाल का अपना अलग स्टाइल है और अपनी शानदार फिटनेस और बॉडी फिजिक के लिए भी वो सुर्खियों में रहते हैं। बता दें कि सिंबा नागपाल दिल्ली से हैं और वही उनका जन्मस्थान है। उन्होने अपनी पढ़ाई भी दिल्ली से ही पूरी की है।

उनकी तुलना सलमान खान से
कुछ समय पहले ऐसी खबरें आईं थीं कि उनकी तुलना सलमान खान से की जा रही थी और इसका कारण सिर्फ उनकी बॉडी फिजिक ही थी। सिंबा ने दिल्ली में अपनी पढ़ाई खत्म करके सीधा मॉडलिंग शुरु की थी और इसमें सफल होने के बाल अभिनय की शुरुआत कर दी थी।

शक्ति- अस्तित्व के एहसास की
बिग बॉस 14' की विनर रहीं रुबिना दिलैक के साथ वो एक टीवी शो का हिस्सा रहे जिसका नाम शक्ति- अस्तित्व के एहसास की था। यही वो शो था जिसके बाद देश में उनको अच्छी खासी पहचान मिली और इस वक्त काफी बड़ी फैन फॉलोविंग वो एंजॉय करते हैँ।

स्प्लिट्सविला के दौरान दोनों की मुलाकात हुई
सिंबा नागपाल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका नाम सिंबा नागपाल प्रोफेशनल लाइफ से इतर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहते हैं। मॉडल मोनल जगतानी के साथ जुड़ चुका है, खबरें थीं कि स्प्लिट्सविला के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे।

बिग बॉस 15
फिलहाल सिंबा बिग बॉस 15 के घर पर हैं और बार सलमान खान से उनको कितना और कितनी डांट मिलती है ये तो आने वाला समय ही बताने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











