कौन हैं बिग बॉस 15 के प्रतियोगी निशांत भट्ट? कई डांस रियालिटी शो का रहे हैं हिस्सा!

इस बार बिग बॉस शो काफी अलग अंदाज में लोगों को एंटरटेन कर रहा है और घर के अंदर जंगल का सेट काफी शानदार है। आज हम इस शो के एक प्रतियोगी के बारे में बात करेंगे जिनका नाम निशांत भट्ट है। आखिर कौन हैं निशांत भट्ट? बता दें कि निशांत एक डांसर और शानदार कोरियोग्राफर हैं जिनको हाल ही में अपने सुपर डांसर में देखा होगा। इसके अलावा उन्होने कई डांस रियालिटी शो में हिस्सा लिया है और काफी सराहे गए हैं।

बात करें बिग बॉस ओटीटी की तो इसका हिस्सा भी निशांत रहे थे और उनको काफी पसंद भी किया गया था। निशांत भट्ट का जन्म स्थान मुंबई है और वो 8 अप्रैल 1995 को जन्में थे।

bigg boss 15, bigg boss, बिग बॉस 15, बिग बॉस

उन्हने अपनी पढ़ाई भी इसी शहर से ही की है। बकौल निशांत वो बचपन की डांस में रुचि रखते थे और यही कारण रहा कि वो लगातार इसको लेकर मेहनत करते रहे और आज उनको लगभग सभी लोग जानते हैं।

ऐसे कई डांस शो हैं जिनमें निशांत ने हिस्सा लिया है और इसको जीता भी है। उनके पहले शो की बात करें तो सबसे पहले वो 2007 के शो झलक दिखला जा का हिस्सा रहे थे और यहीं से उनकी शुरुआत टेलीविजन में हुई थी।

इसके बाद उन्होने प्रतियोगी से कोरियोग्राफर का सफर शुरु किया था और साल 2010 में 'झलक दिखला जा´ के चौथे सीजन वो अंकिता लोखंडे को कोरियोग्राफ कर रहे थे।

इसके अलावा साल 2012 में 'झलक दिखला जा´ के पांचवें सीजन में अभिनेत्री जिया मानेक को कोरियोग्राफ कर चुके हैं। निशांत ने अभिनय की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाई थी लेकिन वो कुछ खास नहीं रही थी वेब सीरीज गुमराह में वो अभिनय करते नजर आए थे।

निशांत ने रणबीर कपूर का शानदार गाना 'ऐ दिल है मुश्किल' गाने को कोरियोग्राफ किया है। जाहिर है निशांत काफी शानदार डांसर हैं और लोगों का मानना है कि वो एक अच्छे इंसान हैं।

देखना है कि बिग बॉस के इस घर में उनका सफर कितना लंबा चल पाता है। शुरु से ही वो अपने खास अंदाज से लोगों को काफी हंसा रहे हैं। निशांत भट्ट के साथ सलमान खान और बाकी घरवालों की बांडिंग कैसी रहती है ये तो समय ही बताएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X