कौन हैं बिग बॉस 15 की प्रतियोगी अफसाना खान? मेले की भीड़ से 'तितलियां वर्गा' गाने तक का सफर!

बिग बॉस 15 में इस बार कई ऐसे लोग शामिल हुए हैं जिनके गाने तो आपने सुने हैं और उनको पसंद भी किया लेकिन नाम से उनको आप नहीं पहचानते हैँ। उन्ही मे से एक नाम है अफसाना खान। बता दें कि अफसाना खान का जीवन काफी मुश्किलों से भरा हुआ रहा है लेकिन अब वो आगे की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। अफसाना खान एक सिंगर हैं जिन्होने पंजाबी गाना 'यार मेरा तितलियां वर्गा' गाया है।

जाहिर है कि ये गाना सभी ने सुना होगा क्योंकि गाने ने सामने आकर धमाका कर दिया था। इसके बाद से वो फेमस हो गईं हैं। अफसाना खान ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत आज से 9 साल पहले यानि 2012 में शुरु की थी।

bigg boss, bigg boss 15, बिग बॉस 15, बिग बॉस

उन्होने काफी मेहनत की और वो सफल तब हुई जब उनको राइजिंग स्टार शो में गाने का मौका मिला। इस वक्त अफसाना बिग बॉस के घर में हैं। इस सीजन में शुरु से ही उनका बेबाक अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है।

'बिग बॉस 15' के प्रीमियर पर तो अफसाना ने सलमान खान को भाई ही बना लिया था। इस शो में अफसाना खान आईं थीं तो उन्होने अपने जीवन की कुछ कहानियां शेयर की थीं।

उनका कहना था कि वो कुछ पैसों के लिए पहले मेलों में गाना गाया करतीं थीं। इस तरह से उनकी शुरुआत हुई थी। अफसाना खान पंजाब से हैं और उन्होने पटियाला में अपनी पढ़ाई पूरी की है,

उनका स्कूल भी सरकारी था जहां उनको एक भी पैसे नहीं देने पड़ते थे। इस शो से पहले वो राइजिंग स्टार और पंजाब का शो द वॉइस ऑफ पंजाब का हिस्सा रहीं हैं।

अब इतना तो तय है कि अफसाना इस शो में अपना कद बढ़ाने और अपने आप को साबित करने आईं हैं। उनके इस सफर की शुरुआत हो चुकी है और जिस तरह से सलमान खान उनसे मिले थे वो सभी को काफी अच्छा लगा था।

ऐसा कहा जा सकता है कि अफसाना इस शो में काफी आदे तक जा सकतीं हैं। जब उनका गाना 'तितलियां वर्गा' आया था तो वो रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं और पूरे देश में उनको एक नई पहचान मिली थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X