BIGG BOSS 15: तेजस्वी प्रकाश ने एंट्री से पहले कातिलाना फोटोशूट से लगाई आग, देखते रह जायेंगे
बिग बॉस 15 का आगाज जल्द होने वाला है। इस बार सलमान खान जंगल थीम के साथ ये शो वापसी कर रहा है। बिग बॉस 15 का जो नया प्रोमो आया है उसके अनुसार ये साफ पता चलता है की तेजस्वी प्रकाश की एंट्री इस शो में होने वाली है।
तेजस्वी प्रकाश का बिग बॉस में आना उन्हें फाइनल की तरफ लेकर जा सकता है क्योंकि उनके फैंस की गिनती बहुत बड़ी हैं खतरों के खिलाड़ी के बाद इसकी गिनती और बड़ चुकी हैं।खतरों के खिलाड़ी 10 के दौरान तेजस्वी ने अपना रंग रोहित शेट्टी पर जमा दिया था। अब बारी सलमान खान की है।

तेजस्वी प्रकाश एक लोकप्रिय एक्ट्रेस होने के साथ इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी पूरी की है। स्वरागिनी और संस्कार जैसे टीवी शो में लीड भूमिका के साथ तेजस्वी ने अपनी पहचान बनाए है। तेजस्वी के निजी जीवन को लेकर ये चर्चा चलती है कि वो खतरों के खिलाड़ी 10 के कंटेस्टेंट शिविन नारंग को डेट कर रही हैं।

तेजस्वी प्रकाश के अफेयर की चर्चा
तेजस्वी ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि ऐसा कुछ नहीं हैं। दोनों केवल दोस्त हैं।बीते कुछ सालों से तेजस्वी प्रकाश अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण इंटरनेट पर छाई हुई है। शिविन नारंग के साथ अपनी तस्वीरों को लेकर भी तेजस्वी छाई रहती हैं। पहरेदार पिया की शो में 9 साल छोटे एक्टर से रोमांस करने को लेकर उनके शो को बंद करने की भी मांग की गई थी।

खतरों के खिलाड़ी 10 के बाद बिग बॅास 15
यह कहने में कोई हर्ज नहीं है कि खतरों के खिलाड़ी 10 के बाद तेजस्वी प्रकाश की लोकप्रियता इंटरनेट की दुनिया में और बढ़ गई है। बिग बॉस में आने से पहले ही तेजस्वी प्रकाश का इंतजार उनके फैंस कर रहे हैं

तेजस्वी प्रकाश का हॅाट फोटोशूट
यहां तक की तेजस्वी प्रकाश के आने की खबर और बिग बॉस में उनके प्रोमो को देखने के बाद तेजस्वी प्रकाश ट्रेंड होने लगा था। तेजस्वी प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में कई बोल तस्वीरें और अपने फोटोशूट की झलक दिखाई है।

तेजस्वी प्रकाश बड़ा चेहरा
तेजस्वी प्रकाश को कई सालों से शो का प्रस्ताव दिया जा रहा है। इस बार बिग बॅास 15 के लिए एक बड़ा स्टार चेहरा बन कर तेजस्वी प्रकाश आयी हैं। 2 अक्टूबर के बाद वो क्या रंग जमाती हैं ये देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications