कौन हैं Baba Siddique? इनकी इफ्तार पार्टी को भूलकर भी मिस नहीं करते शाहरुख और सलमान

Baba Siddique Iftaar Party

Baba Siddique Iftaar Party: रमजान का पाक महीना चल रहा है और आए दिन किसी ना किसी इफ्तार पार्टी की झलक देखने को मिल ही जाती है। हर बार की तरह इस बार भी बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी का जश्न शुरू हुआ और हस्तियों की झलक मिल रही है।

सलमान शाहरुख नहीं करते पार्टी मिस
बाबा सिद्दीकी हर साल रमजान के महीने में इफ्तार पार्टी देते हैं जिसमें एक से बढ़कर एक हस्ती शिरकत करने आती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन है बाबा सिद्दिकी जिनकी इफ्तार पार्टी को भूलकर भी सलमान खान और शाहरुख खान मिस नहीं करते हैं।

कौन है बाब सिद्दीकी
बाबा सिद्दीकी का पूरा नाम बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी है। जो अपने शुरुआती जीवन से ही कांग्रेस पार्टी से जुड़ गए थे। इसके बाद उन्होंने कई बड़े-बड़े आंदोलनों में भी हिस्सा लिया। कांग्रेस पार्टी में रहते हुएबाबा 3 बार कांग्रेस पार्टी से महाराष्ट्र विधानसभा में एमएलए भी रह चुके हैं। बाबा को मुंबई में आम लोगों का नेता कहा जाता है और उन्होंने अपने क्षेत्र में विधायक फंड से ही कई तरह के विकास कार्य भी करवाए हैं।

कई बड़े कलाकार आते हैं पार्टी में
बाबा सिद्दीकी की पार्टी में एक से बढ़कर एक सितारों का तांता लगता है। बाबा की इफ्तार पार्टी में केवल राजनीतिक हस्तियां नहीं बल्कि बड़े फिल्मी सितारे भी शामिल होने लगे। सलमान खान, शाहरुख खान जैसे सभी बड़े कलाकार बाबा की पार्टी में नजर आते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये बाबा सिद्दीकी की ही इफ्तार पार्टी थी जिसमें दुश्मन बने सलमान और शाहरुख एक बार फिर से दोस्त बन गए थे और बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी सुर्खियों में आ गई थी।

सलमान का साथ देतें है बाबा
सलमान खान और बाबा सिद्दीकी का काफी गहरा रिश्ता है। सलमान कई समाजसेवा के कामों में बाबा के साथ जुड़े रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान सलमान की टीम और बाबा के बेटे जीशान सिद्दीकी ने मिलकर जरूरतमंदों को सामान पहुंचाया था। जब-जब सलमान मुश्किल में फंसे हैं तब हमेशा बाबा उनके साथ खड़े दिखाई देते हैं। सलमान खान के केस की हर सुनवाई के दौरान या तो बाबा सिद्दीकी कोर्ट रूम में मौजूद रहते हैं या फिर सलमान के परिवार की मदद करते नजर आते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: baba siddique
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X