कौन है Arti Singh का पति Dipak Chauhan? घर के इस सदस्य की वजह से ही मुमकिन हो पाई ये शादी

Arti Singh Husband Dipak Chauhan: मशहूर एक्ट्रेस आरती सिंह बीते दिन शादी के बंधन बंध गई। एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ अपना घर बसा लिया है। लेकिन इस बीच हर कोई ये बात जानना चाह रहा है कि आखिर आरती ने दीपक से शादी क्यों की और है कौन ये दीपक चौहान?
लो प्रोफाइल रहते हैं दीपक चौहान
तो चलिए आपको बताते हैं आरती के पति दीपक चौहान के बारे में। दीपक एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन और एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के फाउंडर हैं। वह रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। जहां आरती टेलीविजन की दुनिया में मशहूर हैं, वहीं दीपक एक निजी इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लो प्रोफाइल रहते हैं।
रिश्तेदार ने मिलवाया
आरती ने पहले टाइम्स नाउ/टेली टॉक इंडिया के साथ साझा किया था कि वह दीपक चौहान से वो उनकी चाची के माध्यम से मिली थी, जो मैचमेकर के रूप में काम करती थीं। नवी मुंबई से अंधेरी में शिफ्ट होकर दीपक भी उनके करीब आ गए। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती बढ़ी और इस दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया।
आरती और दीपक के बीच का अंतर
आपको जानकर हैरानी होगी कि आरती सिंह अपने पति दीपक चौहान से बड़ी हैं। हालांकि, दोनों के बीच चंद महीने का ही अंतर है। आरती जहां 39 साल की हैं तो वहीं दीपक 38 साल के हैं। आरती अपना जन्मदिन 5 अप्रैल को मनाती हैं और दीपक 5 अगस्त। इस लिहाज से देखा जाए तो आरती अपने पति से मात्र चार महीने बड़ी हैं।
पिछले साल किया था प्रपोज
आरती ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दीपक ने उन्हें पिछले साल ही उनके गुरुजी के मंदिर में शादी के लिए प्रपोज किया था। इस प्रपोजल के बारे में बिना ज्यादा सोचे उन्होंने हां कह दी और अब वो दीपक की पत्नी बन चुकी हैं और अपना घर बसा चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











