कौन हैं Aditi Mistry? Bigg Boss 18 में वाइल्ड कार्ड पर करेंगी एंट्री! फोटोज देख हो जाएंगे दीवाने

Who Is Aditi Mistry: अदिति मिस्त्री इस समय बिग बॉस 18 में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। खबर आ रही है कि जल्दी वह शो में आने वाली है। लेकिन अब बिग बॉस के फैंस भी यह जानना चाहते हैं कि आखिरकार अदिति कौन है और क्या करती है। इसीलिए आज हम आपको आपके सारे सवालों का जवाब देने वाले हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिग बॉस 18 को लेकर अदिति इस समय ट्रेंड कर रही है और इससे पहले भी लोगों के बीच में वह अपनी एक बेहतरीन पहचान बन चुकी है। सोशल मीडिया पर भी उनकी तकरीबन ढाई मिलियन की फैन फॉलोइंग है और इससे आप यह भी पता लगा सकते हैं कि वह कितनी ज्यादा पॉपुलर है।
सोशल मीडिया पर भी अदिति को काफी वायरल देखा जाता है और अक्सर वह अपनी फोटोस को शेयर करती हुई भी नजर आती है। अदिति एक मशहूर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी है और इसके अलावा वह एक मॉडल और एक बिजनेसवुमेन भी है। वह अपनी बोल्डनेस को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं।
अदिति मिस्त्री को लेकर जब से खबर आई है कि वह बिग बॉस में नजर आ सकती है तभी से लोगों के बीच में वह मशहूर होती जा रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह एक फिटनेस फ्रीक भी है और एक्सरसाइज करते हुए वह अपनी तस्वीरें और वीडियो को शेयर करती हुई भी नजर आती है। उन्होंने अपना एक ऑफिशियल ऐप भी लॉन्च किया हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications