रामायण के राम अरूण गोविल बने थे लक्ष्मण, वायरल तस्वीर, सरकार पर फूटा दुख
रामायण में राम का किरदार निभाने वाले कलाकार अरूण गोविल ट्विटर पर काफी एक्टिव हो चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर पर एक मिलियन फॉलोअर मिलने के लिए फैन्स का धन्यवाद कहा।
वहीं उन्होंने एक ट्वीट में सरकार के प्रति अपना दुख दिखाते हुए कहा - चाहे कोई राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, मुझे आज तक किसी सरकार ने कोई सम्मान नहीं दिया है. मैं उत्तर प्रदेश से हूँ, लेकिन उस सरकार ने भी मुझे आज तक कोई सम्मान नहीं दिया. और यहाँ तक कि मैं पचास साल से मुंबई में हूँ, लेकिन महाराष्ट्र की सरकार ने भी कोई सम्मान नहीं दिया. #रामायण

वाकई अरूण गोविल को आज तक रामायण के लिए कोई पुरस्कार नहीं मिला। वहीं इससे भी दिलचस्प बात ये है कि टीवी पर राम भगवान की तरह पूजे जाने वाले अरूण गोविल फिल्मों में लक्ष्मण की भूमिका कर चुके हैं।
बात हो रही है फिल्म लव कुश की जो 1997 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में जीतेंद्र ने भगवान राम का किरदार निभाया था और सीता के रोल में थीं जया प्रदा। इस फिल्म में अरूण गोविल ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था।


Click it and Unblock the Notifications












