16 साल की उम्र में इस डांस शो में रिजेक्ट कर दिए गए थे राजकुमार राव
राजकुमार राव, हाल ही में सोनी टीवी के शो सुपर डांसर चैप्टर 3 में अपनी फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की पूरी टीम के साथ अपनी फिल्म का प्रमोशन करते नज़र आए। इस दौरान, सोनम के साथ राजकुमार फिल्म के गाने पर परफॉर्म करने लगे और उन्हें डांस करते देख हर कोई चौंक गया। क्योंकि राजकुमार राव का प्रदर्शन बेहतरीन था।
गीता कपूर ने उन्हें कहा कि पता नहीं क्यों राजकुमार का ये टैलेंट अभी तक किसी ने इस्तेमाल क्यों नहीं किया। इस पर राजकुमार राव ने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बात करते हुए बताया कि मैं जब दसवीं में था तो गुड़गांव से मुंबई आया था बूगी वूगी में हिस्सा लेने। उस समय बूगी वूगी, सबसे बड़ा रियलिटी शो था।

लेकिन ऑडीशन देने के बाद राजकुमार राव को इस शो के लिए रिजेक्ट कर दिया गया। हालांकि देखा जाए तो अच्छा ही हुआ कि राजकुमार राव को उस समय रिजेक्ट कर दिया गया वरना आज ये सुपरस्टार हमारे सामने नहीं होता। राजकुमार ने ये भी बताया कि वो पहले डांसर ही बनना चाहते थे।
लेकिन अच्छा हुआ कि उस समय उनका वो सपना पूरा नहीं हुआ वरना आज जो वो हैं, वो कभी नहीं बन पाते। वैसे राजकुमार राव के अलावा बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी ऐसे हैं जिन्होंने रियलिटी शो से अपने करियर की शुरूआत की है और आज सुपरस्टार हैं -


Click it and Unblock the Notifications











