'मैं मूंछे नहीं मुंडवाऊंगा'...जब इस एक्टर ने शेव करवाने के चक़्कर में अर्जुन के रोल के लिए किया था इंकार

Pankaj Dheer, mahabharata

बी आर चोपड़ा द्वारा निर्देशित किया गया सीरियल 'महाभारत' आज तक हर किसी के दिलों में बसा हुआ है. बता दें कि इस सीरियल के साथ-साथ इसके किरदार भी घर-घर में काफी मशहूर हो गए. बता दें कि इस सीरियल को 1988 से लेकर 1990 तक दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था. इस सीरियल में श्री कृष्णा, अर्जुन, भीष्म पितामह, द्रौपदी और कर्ण जैसे किरदार काफी ज्यादा फेमस हो गए थे. इन किरदारों को नितीश भारद्वाज, रूपा गांगुली और पंकज धीर के साथ-साथ मुकेश खन्ना और फिरोज खान ने निभाया था. लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि महाभारत में अर्जुन का किरदार फिरोज खान को मिलने से पहले किसी और को मिलने वाला था.

पंकज धीर को अर्जुन का किरदार हुआ था ऑफर

दरअसल आपको बता दें कि महाभारत में पहले अर्जुन का किरदार पंकज धीर को ऑफर हुआ था. लेकिन सारी की सारी बात मूंछों पर आकर अटक पड़ी थी. मूछों की वजह से ही पंकज को अर्जुन का रोल छोड़ना पड़ गया था. बता दें कि इस सीरियल के निर्देशक बीआर चोपड़ा ने अर्जुन का किरदार पंकज धीर को ऑफर किया और जब एक्ट्रेस के दाग को निभाने के लिए राजी हो गए तो एक खुलासा हुआ और इसी वजह से उन्होंने इस रोल को करने से भी इनकार कर दिया.

मूंछे मुंडवाने से एक्टर ने कर दिया था साफ इनकार

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब बीआर चोपड़ा ने इस बात का खुलासा किया कि अर्जुन के कुछ ऐसे सीन सीरियल में नजर आएंगे जिसमें वह महिला के गेटअप में रहेंगे. जिस वजह से पंकज धीर को मूछों को मुंडवाना होगा. लेकिन एक्टर ने इस पर साफ इनकार कर दिया था और कह दिया था कि वह किसी भी हालत में अपनी मूछें नहीं मुंडवाएंगे. जिस वजह से बी आर चोपड़ा ने उन्हें शो से बाहर कर दिया था.

बाद में पंकज धीर बने थे कर्ण

लेकिन कुछ महीनों के बाद में फिर से पंकज धीर के पास में मेकर्स का कॉल पहुंचता है और इस एक्टर को कर्ण का किरदार ऑफर किया जाता है. जिस पर पंकज धीर ने भी पहला सवाल यही किया कि मुझे मूंछे तो नहीं हटवानी पड़ेगी. जिस पर बीआर चोपड़ा ने कहा कि नहीं. जिसके बाद में पंकज धीर भी शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गए और उन्हें कर्ण के किरदार में सीरियल में देखा गया. जैसे ही वह पर्दे पर कर्ण के किरदार में नजर आए तो लोगों ने उन्हें सचमुच का कर्ण मान लिया था.

More from Filmibeat

Read more about: pankaj dheer mahabharata
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X