..................... When Mallika Sherawat asked Rahul Mahajan about his father's identity! - Hindi Filmibeat

मूर्खता या पब्लिसिटी स्टंट जो मल्लिका..राहुल के पिता को नहीं जानतीं?

मल्लिका शेरावत जो ना करें वह कम ही है, उनका कुछ बोलना और कुछ करना हमेशा बवालों में आ जाता है। इन दिनोंअपने पहले टीवी रियलिटी शो 'द बैचलरेट इंडिया-मेरे खयालों की मल्लिका' के जरिये अपने लिए रीयल लव खोज रही मल्लिका ने शो की शूटिंग के दौरान काफी हैरत अंगेज काम किया है।

हुआ यूं कि शो के शूट के दौरान मशहूर टीवी कलाकार और रियलिटी शो के जरिये डिंपी गांगुली से शादी करने वाले राहुल महाजन पहुंचे थे। राहुल का शो में आने का मकसद केवल शो के प्रतिभागियों की हौसला अफजाई करनी थी लेकिन मल्लिका ने राहुल के इस कदम को सरहाने की जगह काफी हैरतअंगेज काम कर दिया।

मल्लिका ने सीधे तौर पर राहुल से पूछ डाला कि आपके पिता कौन है और क्या करते हैं? मल्लिका का यह सवाल सुनकर हर कोई सन्न रह गया। राहुल का चेहरा एकदम से सफेद हो गया, वब बिना कुछ कहे वहां से तुरंत चले गये।

उनके जाने के बाद मल्लिका को क्रू मेंबर ने बताया कि राहुल के पिता भाजपा के वरिष्ठ और लोकप्रिय नेता था जिनका नाम प्रमोद महाजन था, विपरीत हालातों में प्रमोद महाजन के सगे भाई ने हत्या कर दी थी। प्रमोद महाजन की मौत के बाद राहुल की जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आये हैं।

अब पता नहीं मल्लिका को सच में यह सब मालूम नहीं था या फिर वह जानबूझकर अंजान बनने की कोशिश कर रही थीं। फिलहाल ऱाहुल महाजन के आने के बाद शो पर क्या असर पड़ता है यह तो लाइफ ओके की टीआरपी रिपोर्ट बतायेगी जिस पर यह शो प्रसारित किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X