कैसे हुआ ड्रीम गर्ल हेमा को धर्मेंद्र से प्यार

हेमा ने इस गाने को सुनते ही कहा कि उन्होने जब नासिक में इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी तो धर्मेंद्र को इस गाने पर डांस करते देख वो उनपर पूरी तरह फिदा हो गई थीं। कुल मिलाकर हेमा को धर्मेंद्र से प्यार हो गया था। हेमा ने ये भी कहा कि धर्मेंद्र बॉलीवुड के ऑरिजनल डांसर हैं और बाकी सभी कलाकार उनके डांस की कॉपी करते हैं।
प्रतिज्ञा फिल्म के इस गाने पर धर्मेंद्र ने जो स्टेप किये थे वो आज भी कॉपी किये जाते हैं। इस गाने को हाल ही में आई फिल्म यमला पगला दीवाना में भी प्रयोग किया गया था। और धर्मेंद्र ने इस गाने पर भी अपने उसी फॉरेवर स्टेप को दोहराया था। शोले की धन्नो और वीरु के बीच का ये राज आखिरकार हेमा ने पूरी दुनिया के सामने जाहिर कर ही दिया और वो भी सिंगिंग टैलेंट शो इंडियन आईडल में।


Click it and Unblock the Notifications











