Pics: जब कपिल की टल्ली दादी ने शेख को दी शगुन की पप्पी!
कलर्स के सबसे पॉपुलर शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल.. की लोकप्रियता केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। इसलिए इस लोकप्रिय शो के कुछ एपीसोड दुबई में शूट किये गये हैं। जिनका प्रसारण इस वीकेंड होने वाला है।
टल्ली दादी ने शेख को दी शगुन की पप्पी!
ओपन स्टेडियम में इस शो को देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे और वो कपिल और कपिल की मैड फैमिली को देखने और मिलने के लिए बुरी तरह उत्सुक थे। इस शो के दौरान कई जगहों पर लोग पेट पकड़कर हंसने को तैयार दिखें।
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के परिवार ने जमकर की दुबई में मस्ती
मजा तो तब आया ना जब बिट्टू उर्फ कपिल शर्मा की टल्ली दादी ( अली असगर) ने आडिंयस में बैठे एक शेख को अपनी मशहूर 'शगुन की पप्पी' देने की कोशिश की।
दुबई में भी लोग कपिल के शो के दीवाने
जिस पर शेख की हालत देखने लायक थी लेकिन लोगों ने तालियां बजाकर दादी का हौसला बुलंद किया। अब दादी शेख की पप्पी ले पाती है कि नहीं इसे देखने के लिए आपको आज और कल कलर्स पर रात दस बजे कॉमेडी नाइट्स विद कपिल को देखना पड़ेगा।
आगे की खबर पढ़ने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...


Click it and Unblock the Notifications











