Sher Drama Episode 17- इंडिया में कब और कहां देखें पाकिस्तानी ड्रामा शेर, ट्रेंड में है दानिश तैमूर का सीरियल!

Sher Drama Where and When to watch- इंडिया में पाकिस्तानी सीरियल खूब दम से देखे जाते हैं और इस वक्त यहां पर दानिश तैमूर (Danish Taimur) और सारा खान (Sarah Khan) का ड्रामा सीरियल शेर (Sher) काफी ट्रेंड कर रहा है।
गौरतलब है कि इस सीरियल के 16 एपिसोड अभी तक रिलीज हो चुके हैं और लोग इंतजार कर रहे हैं इसका 17वां एपिसोड किस दिन रिलीज होगा। दो परिवारों के बीच दुश्मनी और धोखे की इस कहानी में दो लोग कब करीब आते हैं और एक दूसरे को पसंद करने लगते हैं, इस सीरियल की कहानी है। हालांकि इसके अलावा भी काफी कुछ ऐसा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
कब और कहां देखें शेर का एपिसोड 17वां?
इंडिया में इस सीरियल के 17वें एपिसोड को आप आज यानि बुधवार 16 जुलाई को देख सकते हैं। जाहिर है कि इंडिया में पाकिस्तानी चैनल नहीं आते हैं इसलिए आपको यूट्यूब की मदद से इसको देखना होगा। वैसे तो टीवी में ये सीरियल ARY Digital पर ऑनएयर होता है लेकिन इंडिया में आपको इसको Top Pakistani Drama नाम के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। अब इसको 16 एपिसोड सामने आ चुके हैं और काफी पसंद किए जा रहे हैं।
दानिश तैमूर पाकिस्तान की टीवी इंडस्ट्री के काफी बड़े स्टार हैं और सारा खान की फैन फॉलोविंग भी काफी है। शेर जमान के किरदार में दानिश तैमूर ने लोगों का दिल जीत लिया है। सारा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन दोनों के अलावा इस सीरियल में अर्जुमंद रहीम, सुनीता मार्शल, नादिया अफ़गान, यूसुफ बशीर क़ुरैशी और फ़ैज़ान शेख जैसे बेहद शानदार कलाकारों ने काम किया है।
बैन हो गए थे चैनल
पहलगाम हमले के बाद इंडिया में पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को बैन कर दिया गया था लेकिन अब ये बहाल हो चुके हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर कई पाकिस्तानी सितारों तो भी बैन किया गया था। फिलहाल अब लोग धड़ल्ले से इंडिया में इस सीरियल का आनंद ले रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











