कब और कहां देखें करण जौहर का नया रिएलिटी शो The Traitors, जहां गद्दार करेंगे वफादारों का काम तमाम!

The Traitors

When and Where to Watch The Traitors: कई देशों में हिट हो चुके रियलिटी शो 'The Traitors' का अब भारतीय वर्जन आ रहा है। यह नया शो इसी महीने से OTT पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस शो की मेजबानी करेंगे मशहूर फिल्म डायरेक्टर और होस्ट करण जौहर।

शो का आइडिया क्या है?

इस शो में 20 कंटेस्टेंट्स एक शानदार महल में रहेंगे और एक टीम की तरह काम करेंगे। उनका मकसद होगा साथ मिलकर टास्क पूरे करना ताकि इनाम की रकम बढ़े। लेकिन इस शो में ट्विस्ट ये है कि उन 20 में से कुछ लोग 'गद्दार' यानि ट्रेटर्स होंगे, जिन्हें खुद करण जौहर ने चुना है। इन गद्दारों का काम है बाकी खिलाड़ियों को चुपचाप गेम से बाहर करना।

हर एपिसोड में क्या होगा?

दिन के समय, सभी खिलाड़ी साथ मिलकर मिशन पूरे करेंगे। रात के समय, गद्दार आपस में मिलकर एक 'वफादार' खिलाड़ी को गेम से हटाने का फैसला करेंगे। एपिसोड के अंत में सभी खिलाड़ी एक राउंट टेबल पर बैठेंगे और वोटिंग करके यह तय करेंगे हैं कि उन्हें कौन गद्दार लगता है। अगर कोई गद्दार पकड़ में आ जाता है, तो उसे बाहर कर दिया जाता है। लेकिन ये वोटिंग अकसर अंदाज, शक और दिमागी चालों पर टिकी होती है।

कौन जीतेगा इनाम?

अगर वफादार खिलाड़ी सभी गद्दारों को पहचानकर बाहर कर देते हैं, तो वे इनाम को आपस में बांट लेंगे। लेकिन अगर एक भी गद्दार आखिरी तक बचा रह गया, तो पूरी इनाम की रकम उसी को मिल जाएगी।

शो क्यों है खास?

'द ट्रेटर्स' बाकी भारतीय रियलिटी शोज़ से अलग है। इसमें ना कोई डांस या सिंगिंग है, और ना ही फिजिकल टास्क। यहां दिमाग, धोखा, रणनीति और भरोसे का असली खेल चलता है। कौन किस पर भरोसा करे और कौन किसके पीछे चाल चल रहा है, यही सस्पेंस इसे और दिलचस्प बनाता है।

शो कब और कहां देखें?

कब होगी रिएलिटी शो की शुरुआत: 12 जून से

OTT प्लेटफॉर्म: Prime Video पर

किस दिन आएगा नया एपिसोड: हर गुरुवार रात 8 बजे

अगर आपको थ्रिल, चालबाजी और माइंड गेम्स पसंद हैं, तो 'The Traitors' आपको जरूर पसंद आने वाला है।

More from Filmibeat

Read more about: the traitors
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X