आखिर क्यों सलमान की 'किक' को अली ने मारी 'किक'?

कलर्स के सबसे पॉपुलर शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के हिट किरदार 'दादी' को पर्दे पर निभाने वाले अभिनेता अली असगर ने खुद को सलमान खान का बड़ा फैन बताया और कहा कि उनकी आने वाली फिल्म 'किक' में उन्हें सलमान संग काम करने का ऑफर था।

लेकिन वह इन दिनों थोड़ा बिजी है जिसकी वजह से वह चाहकर भी सलमान संग 'किक' में काम नहीं कर पायें हालांकि उन्हें पूरा भरोसा है कि उन्हें आगे भी यह सुनहरा मौका मिलेगा। यहां आपको बता दें कि अभिनेता अली असर, सलमान खान के साथ फिल्म 'पार्टनर' में काम कर चुके हैं।

इंडिया फैशन वीक के मौके पर अली ने पत्रकारों को बताया, "हम जब 'बिग बॉस साथ-7' के लिए गए तो मुझे फिल्म 'किक' के लिए प्रस्ताव मिला। सलमान भाई ने मुझसे एक फिल्म करने के लिए कहा। सेट पर सलमान ने कहा, 'क्या तुम मेरे साथ एक फिल्म करोगे?' मैंने कहा, 'हां, सर।' उसके बाद एक या दो सप्ताह के अंदर ही मुझे फिल्म के लिए प्रस्ताव मिला।"

उन्होंने कहा, "लेकिन दुर्भाग्यवश मैं अपने धारावाहिकों की वजह से वह फिल्म नहीं कर सका। आशा है कि भविष्य में उनके साथ दोबारा काम करने का मौका मिलेगा।"

पिछले हफ्ते सलमान खान फिल्म जय हो का प्रमोशन करने के लिए 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में आये थे जहां अली असगर उर्फ दादी ने सलमान संग ऐसा धमाल मचाया जिससे सलमान खान हंसते-हंसते रो पड़े।

दर्शकों की ओर से 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के इस एपीसोड के लिए काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं आयी हैं। शो में दादी ने सलमान संग रोमांटिक गाने पर डांस भी किया और जमकर सलमान खान को अपना बनाने की कोशिश की। यह सब इतना फनी था जिसे देखकर सलमान खान भी लोट-पोट हो गये।

मालूम हो कि साजिद नाडियावाला के निर्देशन में बन रही फिल्म 'किक' में सलमान खान हीरो भी है और फिल्म के निर्माता भी। फिल्म में पहली बार उनकी नायिका जैकलीन फर्नाडिज हैं।

आगे की खबर स्लाइडो में...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X