..................... बियर ग्रिल्स के साथ अक्षय कुमार ने शेयर किया फिल्मी सफर के दिलचस्प किस्से | When Akshay Kumar signed 3 films in 5 minutes, revealed his most special film - Hindi Filmibeat

5 मिनट में 3 फिल्मों का हिस्सा बनने से लेकर पहले फोटोशूट तक- अक्षय कुमार ने शेयर की खास बातें

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार डिस्कवरी चैनल के शो इन्टु द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स के खास एपिसोड में नजर आए। यहां कई तरह के स्टंट करने के साथ साथ अक्षय कुमार ने अपनी निजी जिंदगी के कुछ दिलचस्प किस्से भी शेयर किये। अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में अपनी एंट्री से लेकर पहले फोटोशूट, पहली फीस तक की बातें बताईं। अक्षय ने बताया कि बॉलीवुड में उन्हें 5 मिनट की मुलाकात में 3 फिल्मों के लिए साइन कर लिया गया था।

बेयर ग्रिल्स ने अक्षय के फिल्मी करियर के बारे में पूछा कि आखिर उन्होंने एक्टर बनने का फैसला क्यों और कैसे किया? अक्षय ने बताया, 'मैं बच्चों को मार्शल आर्ट्स सिखाया करता था। तब मेरे एक स्टूडेंट के पिता ने मुझे कहा कि तुम्हें मॉडलिंग में हाथ आजमाना चाहिए।"

Akshay Kumar

डिस्कवरी प्लस पर ये शो पहले ही प्रसारित हो चुका है और टीवी पर ये 14 सितंबर को प्रसारित हुआ। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुपरस्टार रजनीकांत भी इस शो में शामिल हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X