'वो 10 जगह भी अफेयर करे..' गोविंदा को लेकर अब क्या बोल गईं सुनीता आहूजा, अक्सर मारती हैं ताना
Sunita Ahuja on Govinda's Affair: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इस वक्त रियालिटी शो लॉकअप सीजन 2 का हिस्सा हैं। वो बतौर प्रतियोगी इस शो में पहुंची हैं और उनकी बेबाकी लोगों को पसंद आ रही है। हाल ही में खाना ना मिलने को लेकर वो रोईं थीं और काफी गालियां भी बकीं थीं।

हाल ही में सुनीता ने शिल्पा शिंदे को काफी करारा जवाब दिया था और उनको शांत कर दिया। अक्सर गोविंदा और उनके रिश्ते को लेकर बातें होती रहती हैं और कहा जाता है कि गोविंदा का कहीं और अफेयर है और सुनीता ऐसे में खुद आगे आकर अपने बच्चों की देखरेख कर रही हैं।
लेकिन अब गोविंदा के अफेयर वाली बात और उनके सपोर्ट में सुनीता आहूजा ने जो कुछ भी कहा है वो सिर्फ एक पत्नी ही कह सकती है। सुनीता का ये बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल है।
10 जगह अफेयर करे..
सुनीता आहूजा से इस दौरान वो को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा से बात कर रहीं थीं। उनका कहना था कि, वह अब बच्चों के लिए जीती हैं और गोविंदा से मूव-ऑन कर चुकी हैं। गोविंदा के अफेयर पर खुलकर बोलते हुए कहा कि उनको कोई नहीं रोक सकता क्योंकि ये शुरु से ही चल रहा है। बता दें कि गोविंदा को लेकर जब सुनीता ऐसी बातें करती हैं तो फैंस को काफी बुरा लगता है और वो सुनीता को ट्रोल कर देते हैं। अब गोविंदा के बचाव में सुनीता ने कहा कि वो उनके पति हैं। अगर वो 10 जगह भी अफेयर करेगा, वह उसे कुछ नहीं कहेंगी।'' इसके बाद लोग सोशल मीडिया पर लगातार बात कर रहे हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
सुनीता आहूजा के इस बयान पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''बहुत सही कहा मैडम अपने पति का साथ दे रही है।'' एक ने लिखा, ''मैंने ऐसे पुरुष भी देखे हैं जो अपने परिवार की निजी बातें दूसरों को बताते हैं और झूठी बातें कहते हैं।'' एक ने लिखा, ''अगर पति से इतना प्यार है तो सार्वजनिक मंच पर क्यों बोल रही हो।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
