''एक बड़ी चुनौती है 'किन्नर' बनना''
टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों पहले के मुकाबले काफी बदलाव आ गया है। कुछ समय पहले तक टीवी पर सास-बहु वाले सीरियल्स ने कब्ज़ा किया था। इसके बाद कॉमेडी शो, सुपरनैचुर ड्रामा वाले सीरियल सामने आए। हालांकि अब भी इन सीरियल्स ने टीवी पर कब्ज़ा कर रखा है, लेकिन ऐसा लग रहा है मानो जल्द ही और भी बदलाव आने वाला है।

इन दिनों छोटी बहु के नाम से मशहूर रुबीना दिलाइक काफी सुर्खियों में हैं। कारण है शक्ति सीरियल। इस सीरियल में खुलासा हुआ है कि रुबीना किन्नर के किरदार में हैं। इसमें वो सौम्या का किरदार निभा रही हैं जो एक किन्रर है। इस रोल के बारे में रुबीना ने काफी कुछ बातें शेयर की हैं।
क्या होगा जब छोटी बहु बनेगी 'किन्नर'!
रुबीना ने कहा कि जब सीरियल की टीम ने उनसे इस रोल के बारे में बात की तो पता चला कि ये रोल उनके लिए कितना चुनौतीपूर्ण है। वहीं उन्होंने बताया कि उन्हें पूरा भरोसा था कि वो इस रोल को बखूबी निभा सकती हैं। रुबीना ने बताया कि वो पहले से ही ऐसे रोल की तलाश में थीं जो अभी तक टीवी पर देखा न गया हो। उन्होंने आगे कहा कि एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाना वाकई में एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी और चुनौती है।
जमाई राजा : निया शर्मा के बाद ये एक्ट्रेस दिखेंगी लीड रोल में!
वहीं इस शो की प्रॉड्यूसर रश्मि शर्मा ने भी बताया कि ये सीरियल केवल एक डेली सोप ही नहीं है, बल्कि इसमें एक सामाजिक संदेश है जो पूरे समाज के लिए है। उन्होंने बताया कि किन्नर को भी अपनी ज़िंदगी एक आम इंसान की तरह जीने का पूरा हक है।
उन्होंने बताया कि कि हम देखते हैं कि आज किन्रर अपना गुज़र बसर करने के लिए सड़कों पर पैसे मांगते दिखाई देते हैं, और इसका कारण सिर्फ यही है कि इस समाज ने उनके लिए कोई और विकल्प नहीं छोड़ा है। इस सीरियल के माध्यम से हम लोगों को किन्नरों की ज़िंदगी से रू-ब-रू कराने का प्रयास कर रहे हैं और चाहते हैं कि सब उन्हें समझें। हमें उम्मीद है कि हमारा ये प्रयास कुछ तो समाज में परिवर्तन लाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
